
गर्मी, पसीना और बाहर की धूल के कारण चेहरे पर लगातार गंदगी जमती रहती है। अगर फेस को ठीक तरह से क्लीन न किया जाए तो, चेहरे की त्वचा पर छोटे-छोटे पोर्स से सफेद या पीला धागे जैसा पदार्थ निकलने लगता है। यह खासकर नाक, ठोडी और माथे के आसपास दिखाई देता है। आगे चलकर ये वाइटहेड्स के नाम से भी जाना जाता है। इसे दबाकर निकालने की कोशिश करने पर खून भी आ जाता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।सफेद या पीला धागे जैसा पदार्थ फिलामेंट होते हैं, जो पोर्स में मौजूद तेल और डेड स्किन सेल से मिलकर बनते हैं। इन्हें पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन अगर देखभाल न की जाए, तो यह दाने का रूप ले लेते हैं, जिन्हें हटाना कठिन होता है। जानिए इनसे कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
चेहरे में जमी गंदगी और व्हाइटहेड्स से अगर छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप बाहर से आने के बाद सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। किसी फेस क्लींजर से स्किन को क्लीन करने के बाद मुलायम तौलिए से थपथपाकर चेहरा पोछे। ऐसा करने से गंदगी चेहरे में जमा नहीं रहेगी और वाइटहेड्स के साथ ब्लैकहेड्स का भी खतरा बहुत कम हो जाएगा।
फेस की क्लीनिंग करने के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार भाप भी ले सकते हैं। भाप लेने से त्वचा पर जमा सीबम सॉफ्ट हो जाता है। ध्यान रखें की बहुत गर्म भाप या लंबे समय तक स्टीम लेने से स्किन में जलन और रूखापन भी हो सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
डेड स्किन के साथ एक्ट्रा फेस ऑयल को हटाने के लिए हल्का एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी है। आप salicylic acid बेस्ड प्रोडक्ट से पोर्स अंदर जमा तेल हटा सकते हैं। शुरुआत सप्ताह में 1-2 बार करें और आपको चेहरा क्लीन नजर आना शुरू हो जाएगा।
भले ही आपकी स्किन ऑयली हो लेकिन आपको जैल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर गंदगी या दाने हैं, तो उन्हें कभी भी दबा कर निकालने की कोशिश न करें वरना लालिमा, सूजन के साथ दाग भी बन सकता है। सनस्क्रीन चेहरे पर लगाए ताकि चेहरा टैन ना हो। कुछ बातों का ध्यान रखें। आप वाइट हेड से बच सकते हैं। अगर दिक्कत ज्यादा है, तो स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें।
और पढ़ें: कुछ लोगों को शराब की लत क्यों लग जाती है और कुछ को नहीं? सनी देओल की कहानी से समझें माइंड का खेल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.