
लाइफस्टाइल डेस्क: कहते हैं अगर बच्चे पर जरा सी भी आंच आए तो मां धरती आसमान सब एक कर देती है और उसके लिए कुछ भी कर जाने को तैयार हो जाती है। ठीक इसी तरह से आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताते हैं, जिनके बच्चे को जब स्किन से रिलेटेड एक गंभीर एलर्जी की समस्या हुई, तो उन्होंने टॉक्सिन फ्री नेचुरल प्रोडक्ट्स बनाए और आज उनकी कंपनी मामाअर्थ भारत की नंबर वन कंपनियों में से एक मानी जाती है।
कौन है गजल अलघ
गजल अलघ का जन्म 2 सितंबर 1988 को हरियाणा में हुआ था। मिडिल क्लास फैमिली में जन्मी गजल के पिता का नाम कैलाश साहनी और मां सुनीता साहनी है। उनका एक भाई चिराग और बहन साहिब है। गजल अलघ ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही बीसीए किया। इसके बाद 2011 में उनकी शादी वरुण अलघ से हुई और 2014 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। गजल के बेटे अगस्त्या को एक स्किन से जुड़ी समस्या थी, जिसमें उसे स्किन एलर्जी होती थी। इस प्रॉब्लम से अपने बेटे को बचाने के लिए उन्हें विदेश से प्रोडक्ट्स बुलवाने पड़ते थे, लेकिन इसका बहुत ज्यादा प्राइस होता था। ऐसे में गजल अलघ ने अलग विचार किया और 2016 में अपने पति के साथ मिलकर होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमेटेड कंपनी की शुरुआत की।
इस तरह बनी मामाअर्थ की कंपनी
साल 2016 में गजल ने टॉक्सिन फ्री प्रोडक्ट्स बनाने वाले एक स्टार्टअप की शुरुआत की, जिसमें उन्हें शिल्पा शेट्टी और सिकोइया कैपिटल इंडिया ने भी फंडिंग दी। धीरे-धीरे मामाअर्थ कंपनी बच्चों से लेकर महिलाओं तक के पर्सनल और ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स बनाने लगी और आज मामाअर्थ के 500 शहरों में 5 मिलियन से ज्यादा कस्टमर है। आज गजल अलघ करीब 20 मिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ भारत की सबसे सक्सेसफुल महिलाओं में से एक मानी जाती है। वह शार्क टैंक इंडिया को भी जज कर चुकी है और एक एपिसोड के लिए वह 8 लाख चार्ज करती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.