World environment day 2023: पर्यावरण दिवस से जुड़ा इतिहास, इस बार 50 साल पूरे होने पर इस उद्देश से मनाया जा रहा यह दिन

World environment day 2023: आज यानी कि 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।

Deepali Virk | Published : Jun 5, 2023 3:44 AM IST / Updated: Jun 05 2023, 11:00 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: पर्यावरण के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके और आने वाले कल को बेहतर किया जा सके। लेकिन क्या आपने सोचा है कि पर्यावरण दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुई थी और उसका महत्व क्या है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पर्यावरण दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम...

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

साल 1972 में स्कॉटहोम, स्वीडन में मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना 15 जून 1972 को हुई। यूएनईपी ने पर्यावरण के लिए एक खास दिन बनाने पर जोर दिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे परिणामस्वरूप पहला पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को केवल एक पृथ्वी के उद्देश्य के साथ मनाया गया।

वर्ल्ड एनवायरमेंट डे 2023 थीम

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस को 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस साल "BeatPlasticPollution" (बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन) थीम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, जो हमें याद दिलाता है कि प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण को कितनी हानि हो रही है और प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सरकारें और आमजन जो कदम उठा रहे हैं वह महत्वपूर्ण है और आगे भी प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए हमें क्या करना चाहिए इस बारे में हमें जागरूक करता है।

पर्यावरण दिवस का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस एक ऐसा मंच है, जो हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए हमें जागरूक करता है। इतना ही नहीं ये सरकारों से पर्यावरण को प्राथमिकता देने और पर्यावरण के शोषण को कम करने के लिए कानून बनाने का आग्रह भी करता है, क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा एक वैश्विक जरूरत है जिसे केवल अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। कई संगठन, एनजीओ और सरकारें उन चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम भी कर रही हैं जो पर्यावरण के लिए खतरा पैदा करता है, जिसमें औद्योगिकीकरण के कारण पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

और पढ़ें- जाते-जाते चार लोगों को जीवनदान दे गई यह महिला, आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ अंग दान

Share this article
click me!