World Tourism Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, क्या है पीछे का इतिहास

World Tourism Day 2023: हर साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी दुनिया का कोई एक मुल्क करता है। इस बार सऊदी अरब इसकी मेजबानी कर रहा है।आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे और क्या है इसका महत्व।

Nitu Kumari | Published : Sep 27, 2023 1:12 AM IST

लाइफस्टाइट डेस्क. पूरी दुनियाभर में हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2023) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का अहम मकसद टूरिज्म के प्रभाव को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है। टूरिज्म ना सिर्फ दुनिया को एक साथ जोड़ता है, बल्कि संस्कृति को समझने में मदद भी करता है। अर्थव्यस्था में अहम रोल निभाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की ओर से संस्कृतियों को जोड़ने में मदद करने के लिए पर्यटन क्षेत्र की शक्ति का जश्न मनाने के लिए की गई थी।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास (World Tourism Day history)

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने 1979 में विश्व पर्यटन दिवस की घोषणा की थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे 1980 से मनाया जाने लगा। 27 सितंबर की तारीख चुनने के पीछे की वजह संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन है। 27 सितंबर 1970 में इस संगठन को मान्यता मिली थी। इसकी वर्षगांठ पर वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व ( World Tourism Day Significance)

पर्यटन ना सिर्फ देशों को जोड़ता है बल्कि लोगों को एक दूसरे के संस्कृति को समझने का मौका मिलता है। किसी देश में घूमने जाना, वहां के इतिहास और वर्तमान को देखना एक अलग अनुभव जीवन में जोड़ता है। इतना ही नहीं इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलती है। इसका मकसद पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देना भी शामिल है।

विश्व पर्यटन दिवस का थीम

इस साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम है Tourism And Green Investments (पर्यटन और हरित निवेश)। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन को काफी नुकसान हुआ था जिसकी वजह से उस बार की थीम थी Rethinking Tourism । इस बार साऊदी अरब विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी कर रहा है।विश्व पर्यटन दिवस 2023 दुनिया के लिए COVID-19 के बाद क्षेत्र की सफलताओं का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

घूमने का बनाए प्लान

भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा सा ब्रेक लेकर हर किसी को अलग-अलग जगह को एक्सप्लोर करने का वक्त निकालना चाहिए। अगर आप दुनिया के अलग-अलग मुल्क नहीं जा सकते हैं तो अपने देश की संस्कृति और कल्चर को समझने के लिए घूम सकते हैं। भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। अपने ही मुल्क में आपको घूमने, समझने और जानने के लिए काफी कुछ है। 

और पढ़ें:

World Tourism Day: सितंबर में भारत के इन 7 जगहों को करें एक्सप्लोर

National Tourism Day : 75 साल पहले पहली बार मनाया गया था नेशनल टूरिज्म-डे, ऐसा रहा इतिहास

Share this article
click me!