जिगजैग LED लाइट से घर को करें रोशन, परफेक्ट लाइटिंग के साथ मिलेगा एस्थेटिक लुक

Published : Jun 22, 2026, 05:30 PM IST

Zigzag LED Lights: जिगजैग एलईडी लाइट्स से घर को दें मॉडर्न और एस्थेटिक लुक दें। देखें- सीलिंग, बेडरूम वॉल और गेमिंग रूम के लिए शानदार लाइटिंग आइडियाज जानें।

PREV
15
Zigzag लाइट की खासियत

जिगजैग LED लाइट्स घर की सजावट के लिए एक मॉडर्न और स्टाइलिश ऑप्शन हैं। इनका यूनिक पैटर्न दीवारों, सीलिंग और गेमिंग रूम को एस्थेटिक लुक देता है। जिगजैग लाइट्स फ्लेक्सिबल होती हैं, इसलिए इन्हें अलग-अलग डिजाइन और शेप में आसानी से लगाया जा सकता है। यही वजह है कि ये बेडरूम, लिविंग रूम, ऑफिस और कैफे डेकोरेशन के लिए खूब यूज की जाती है।

और पढे़ं- बिजली जाते ही करेगी दिन जैसी रोशनी, देखें बेस्ट LED टॉर्च ऑप्शन, कीमत ₹10 से शुरू

25
सीलिंग में करें जिगजैग लाइट का इस्तेमाल

ड्रॉइंग रूम, बेडरूम या ऑफिस की सीलिंग को मॉडर्न लुक देने के लिए आप साधारण फॉल्स सीलिंग की जगह जिगजैग एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिजाइन बेहद क्लासी और एस्थेटिक दिखाई देता है। साथ ही इसकी रोशनी बहुत ज्यादा तेज नहीं होती, जिससे आंखों पर भी कम इफेक्ट पड़ता है और कमरे में सॉफ्ट एंबियंस बनता है।

35
रंग-बिरंगी जिगजैग पैटर्न लाइट

अगर आप अपने बेडरूम या गेमिंग रूम को यूनिक और अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो रंग-बिरंगी एलईडी स्ट्रिप्स को जिगजैग पैटर्न में लगाएं। ये डिजाइन कमरे को स्टाइलिश लुक देता है। खासकर युवाओं और गेमिंग सेटअप के लिए यह आइडिया काफी पसंद किया जा रहा है।

45
कर्वी लाइट्स से सजाएं खाली दीवार

घर की किसी खाली दीवार को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो एलईडी स्ट्रिप लाइट्स को कर्वी या वेवी पैटर्न में लगाएं। यह डिजाइन दीवार को एक आर्टिस्टिक टच देता है और देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। बेड के पीछे या लिविंग रूम की फीचर वॉल पर यह डिजाइन खास तौर पर शानदार दिखाई देता है।

55
हार्ट शेप्ड जिगजैग लाइट डिजाइन

अगर आप अपने कमरे को थोड़ा अलग और क्रिएटिव लुक देना चाहते हैं, तो हार्ट शेप्ड जिगजैग लाइट डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इसमें एलईडी स्ट्रिप्स को हार्ट के आकार में लगाया जाता है और उसके आसपास हार्टबीट जैसी डिजाइन बनाई जाती है। ये पैटर्न बेडरूम, कपल कॉर्नर या ड्रॉइंग रूम को बेहद एस्थेटिक लुक देता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. जिगजैग एलईडी लाइट्स कहां लगाई जा सकती हैं?

इन्हें सीलिंग, बेडरूम वॉल, लिविंग रूम, गेमिंग रूम, ऑफिस और कैफे में आसानी से लगाया जा सकता है।

2. क्या एलईडी स्ट्रिप लाइट्स ज्यादा बिजली खर्च करती हैं?

नहीं, एलईडी लाइट्स कम बिजली की खपत करती हैं और लंबे समय तक चलती हैं।

3. क्या जिगजैग एलईडी लाइट्स खुद से इंस्टॉल की जा सकती हैं?

हां, ज्यादातर एलईडी स्ट्रिप लाइट्स सेल्फ-एडहेसिव होती हैं, जिन्हें आसानी से घर पर लगाया जा सकता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories