रणवीर संग बैठ दीपिका का खुलासा, शादीशुदा जिंदगी में हर पल खुशी नहीं,लेकिन...

Published : Jan 05, 2025, 10:17 AM IST
deepika padukone and ranveer singh

सार

शादी चाहे लव मैरेज हो या फिर अरेंज हर वक्त उसमें खुशियां नहीं होती है। दीपिका पादुकोण इस बात से इत्तेफाक रखती है। वो बताती है कि जिंदगी को कैसे खूबसूरत बनाया जा सकता है। 

रिलेशनशिप डेस्क. बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में रहना और ब्रेकअप होने की कहानी आज भी लोगों के जुबान पर आते जाते रहते हैं। वर्तमान में वो एक खुशहाल गृहस्थी जिंदगी जी रही हैं। साल 2018 में उन्होंने रणवीर सिंह से शादी कर अपनी नई दुनिया बसा ली थी। 2024 में उनके घर एक नन्ही परी आई जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। दीपिका और रणवीर एक अपनी बेटी के साथ खूबसूरत जीवन जी रहे हैं। लेकिन दीपिका का मानना है कि शादीशुदा जिंदगी में हमेशा खुशियां नहीं रहती हैं।

कॉफी विद करण शो में दीपिका पादुकोण ने शादी के मुद्दे पर चर्चा की। उस वक्त रणवीर सिंह भी मौजूद थे और बड़ी गहराई से उनकी बातें सुन रहे थे। बॉलीवुड की 'मस्तानी' ने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में हमेशा खुशियां नहीं रहती है। मैरेज एक काम की तरह है जिसे आपको हर दिन करना है। यहां पर एफर्ट लगाने की जरूरत होगी। क्योंकि दो अलग-अलग सोच के व्यक्ति साथ रहते हैं। उनकी पैदाइश, परवरिश सब अलग होती है। ऐसे में एक दूसरे को समझना जरूरी होगा। एक दूसरे की अच्छी बुरी बातों को समझना होता है। ऐसे ही रिश्ता खुशहाल बनता है।

लड़ाई होती है लेकिन मिलकर इसे हल करते हैं

दीपिका पादुकोण कहती हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हमारे बीच लड़ाई और बहस नहीं होती है। हमारे पास अपने बुरे दिन हैं। लेकिन तथ्य यह है कि हम से एक साथ मिलकर चुनते हैं। एक दूसरे के साथ बहस करना चुनते हैं। फिर हम समझते हैं, बातचीत करते हैं और उससे सीखने का ऑप्शन चुनते हैं। इसके बाद हम एक्सपीरियंसया या एक तर्क से आगे बढ़ते हैं। यही चीज शादी को खूबसूरत बनाती है।

 

 

हर दिन चमकता हुआ नहीं होता है

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कहती हैं कि अब अगर किसी को यह धारणा है कि शादी का मतलब है कि आप हर सुबह उठते हैं और सूरज चमक रहा है और आप सोचते हैं कि कोई कहे 'हे बेबी आपकी कॉफी तैयार है', तो शादी वह नहीं है। हालांकि आपके कुछ दिन ऐसे हो सकते हैं, लेकिन हमेशा ही खुशी मिले जरूरी नहीं।

वाकई शादी ऐसी ही होती है जहां पर अच्छे दिन और बुरे दिन दोनों देखने को मिलते हैं। लेकिन इन चुनौतियों से मिलकर निपटने से रिश्ता मजबूत बनता है। बातचीत, समझ और बहस से सीखना जरूरी है। शादीशुदा जिंदगी को बेहतरीन बनाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं इस पर जोर देना जरूरी है।

और पढ़ें:

महाभारत से 5 दोस्ती के सबक, जो हर युवा को जानने चाहिए

ब्लैक डायरी:बेटे ने पापा की दूसरी महिला के साथ अंतरंग तस्वीर देखी और फिर...

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!