5वीं शादी कर पत्नी को लाया बेडरूम में, दोस्तों से कराया ये काम, CCTV में अंदर का नजारा देखता रहा शौहर

Published : Jul 04, 2024, 06:30 AM IST
relationship crime

सार

एक महिला अक्सर प्यार में पड़ कर धोखे की शिकार हो जाती है। उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद उनकी पूरी दुनिया ही तबाह हो जाती है। यूपी के सहारनपुर में ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसकी कहानी जानकर रूह कांप जाएगी। 

रिलेशनशिप डेस्क. वैसे तो प्यार ना धर्म देखता है और ना जात, लेकिन आज के दौर में अगर आपको किसी से इश्क हो जाए तो जरा सावधान रहने की जरूरत है। क्या पता आशिक के भेष में वो शैतान है जो आपकी जिंदगी को तबाह करने आया हो। यूपी के सहारनपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने कहा कि वो एक ऐसे इंसान से दिल लगा बैठी जिसकी पहले से 4 शादी हो चुकी थी। इतना ही नहीं शादी के बाद उसने इसके साथ जो किया उससे इंसानियत शर्मसार हो जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़िता कोलकाता के बालीगुंज की रहने वाली महिला है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वो डॉ अहबार हुसैन के साथ 12 मई 2022 से लिव इन रिलेशनशिप में थी। हुसैन यूपी के सहारनपुर के थाना गंगोह के कोटला मोहल्ला में रहने वाला है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। महिला की पहले से 7 साल की बेटी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद हुसैन ने जबरन उसका और उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया। फिर निकाह कर लिया। हैरानी होगी ये जानकर की डॉक्टर ने पहले से चार शादी कर चुका था। कोलकाता की रहने वाली ये महिला उसकी पांचवी शिकार थी।

पांचवी पत्नी का कराया गैंगरेप

21 जून 2023 की तारीख को हुसैन ने उसके साथ वो घिनौना काम किया जिसे जानकर हर कोई दंग है। पीड़िता के मुताबिक उसने बेडरूम के उस कमरे में उसे भेज दिया जहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसके बाद अपने दो दोस्त को बुलाया और गैंगरेप कराया। इतना ही नहीं वो कमरे के बाहर सीसीटीवी से अंदर का नजारा देख रहा था।

प्यार में धोखा खाने से बचे

अपने साथ हुए इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाया और मीडिया के सामने आकर सारी बात बताई। फिर एसीपी देहात जाकर सागर जैन से मिली और डॉक्टर हुसैन के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। अब पुलिस आरोपी कि गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई करेगी। इस तरह का मामला उन तमाम महिलाओं की आंखें खोलने वाली है जो बिना छानबीन के किसी भी इंसान पर भरोसा करके अपना सबकुछ सौंप देती है और बाद में सब लुटा बैठती हैं।

और पढ़ें:

Virat-Anushka जैसा स्ट्रांग होगा BOND, 8 तरीकों से बढ़ाएं नजदीकियां

क्या होता है गामोफोबिया, जिससे पीड़ित हैं सलमान भी और नहीं की शादी...

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!