रस्म के नाम पर यहां बच्चियों और महिलाओं के साथ किया जाता है सेक्स, जानें कौन होता है हायना

पीरियड होने पर लड़कियों को एक सेक्स वर्कर के साथ रात गुजारनी पड़ती है। इतना ही नहीं पति की मौत के बाद विधवा को पराए पुरुष के साथ सेक्स करना पड़ता है। ये अजीबो गरीब रिचुअल दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी के सुदूर दक्षिणी हिस्से में निभाई जाती है।

Nitu Kumari | Published : Jun 12, 2023 4:53 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. सोचिए कितना भयानक होता होगा ना कि एक लड़की जो अभी-अभी जवानी की तरफ कदम बढ़ाई है वो पीरियड के दर्द से गुजर रही है उसे किसी और के साथ संबंध बनाना पड़ता है। शुद्धिकरण के नाम पर उसे ऐसे इंसान के साथ सोना पड़ता है जिसे वो जानती ही नहीं। एक महिला जिसका पति गुजर गया है उसके अंतिम संस्कार से पहले किसी के साथ सोना पड़ता है। इस तरह के अजीबो गरीब रिवाज अफ्रीकी देश मलावी के सुदूर दक्षिणी हिस्से होती है।

कंडोम का इस्तेमाल करने पर होती है मनाही

शुद्धिकरण के नाम पर यहां महिलाओं के साथ ऐसे-ऐसे जुल्म होते हैं जिसे सुनकर कलेजा कांप जाए। जिस इंसान के साथ यहां की लड़कियों, महिलाओं को सेक्स करना पड़ता है उसको ' हायना 'कहा जाता है। यह एक सेक्स वर्कर होता है। जब वो शुद्धिकरण के नाम पर किसी महिला के साथ संबंध बना रहा होता है तो कंडोम का भी इस्तेमाल नहीं करता है। ना ही वो ये बात उजागर करता है। जिसकी वजह से यहां की महिलाएं एचआईवी से पीड़ित हो रही हैं।

किसको-किसको शुद्धिकरण से गुजरना पड़ता है-

12 से 13 साल की लड़कियां जिसका पहला पीरियड आता है उसे हायना के साथ सोना पड़ता है।

महिला जिसका पति मर गया है और अंतिम संस्कार से पहले उसे हायना के साथ सेक्स करना पड़ता है।

वो महिला जिसका गर्भपात हो गया है उसे भी शुद्धिकरण के नाम पर हायना के साथ हमबिस्तर होना पड़ता है।

लड़कियां डर के मारे नहीं कर पाती मना 

अगर लड़कियां या महिलाएं हायना से संबंध बनाने से इंकार कर दें तो माना जाता है कि उनके परिवार या पूरे गांव के साथ कुछ बुरा होने वाला है या बीमारी फैलने वाली है। जिसकी वजह से यहां कि महिलाएं या लड़कियां डर के मारे उसके साथ संबंध बनाने को राजी हो जाती हैं। हायना को उनके साथ सोने के लिए उन्हें क़रीब 200 से लेकर 500 रुपये तक मिलते हैं।

इस गांव में हर लड़की को शादी से पहले हायना के साथ संबंध बनाना होता है। हायना का काम होता है कि उन्हें ये भी सिखाए कि पुरुषों को कैसे खुश किया जा सकता है। हालांकि वहां की सरकार ने इसके खिलाफ अभियान चला रखा है।

और पढ़ें:

बेटी के पीरियड्स शुरू होने से पहले मां को मिलने लगते हैं ये 3 संकेत, लाडली को दिखाएं सही रास्ता

बहकती लड़कियां!'बीयर पार्टी' और ब्वॉयफ्रेंड...16 साल की उम्र में लड़की की दर्दनाक मौत

Share this article
click me!