MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • बेटी के पीरियड्स शुरू होने से पहले मां को मिलने लगते हैं ये 3 संकेत, लाडली को दिखाएं सही रास्ता

बेटी के पीरियड्स शुरू होने से पहले मां को मिलने लगते हैं ये 3 संकेत, लाडली को दिखाएं सही रास्ता

हेल्थ डेस्क. पीरियड्स से हर लड़की को गुजरना होता है। जब लड़की को पहली बार पीरियड आता है तो उसे काफी शर्मिंदगी महसूस होती है।क्योंकि उसे पता नहीं होता है कि ये क्या है। लेकिन जब मां का साथ उसे मिल जाए तो फिर वो अपने अंदर हो रहे परिवर्तन को समझती है।

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 12 2023, 07:20 PM IST| Updated : Jun 12 2023, 07:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Instagram

बेटी को उसके पहले पीरियड के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने की जिम्मेदारी मां की होती है। लेकिन यह जानना मुश्किल है कि उसका मासिक चक्र कब शुरू होगा। ताकि वो अपनी लाडली से इसके बारे में बात कर सकें। तो चलिए बताते हैं पीरियड्स (period) आने के पहले लड़कियों में कुछ संकेत नजर आन लगते हैं। जिसे सही वक्त समझकर मां को उनसे बात करने की जरूरत होती है।

27
Image Credit : Getty

ब्रेस्ट बड्स का डेवलपमेंट

प्यूबर्टी में आने के बाद लड़कियोंके ब्रेस्ट बड्स का विकास होने लगता है। 11 से 12 साल की लड़कियों में यह परिवर्तन शुरू हो जाता है। इस दौरान एक मां को अपनी बेटी से बात करना चाहिए और शरीर में हो रहे परिवर्तन के बारे में बताना चाहिए। उसे ना सिर्फ स्तन में हो रहे बदलाव, बल्कि आने वाले एक दो साल में पीरियड से गुजरना होगा। इसके बारे में भी उसे तैयार करना चाहिए।

37
Image Credit : social media

शरीर में आने लगता है बाल

पीरियड आने से पहले लड़कियों के अंदर आर्म्स और प्राइवेट पार्ट में हेयर ग्रोथ शुरू हो जाती है। प्‍यूबिक हेयर भी पीरियड्स का साइन हैं। मां को बिना किसी शर्म के बेटी पीरियड के लिए तैयार करना चाहिए। उसे मानसिक रूप से मजबूत करने की जिम्मेदारी उसकी होती है।

47
Image Credit : our own

वजाइनल डिस्‍चार्ज

पीरियड आने से पहले लड़कियों में वजाइन डिस्चार्ज होता है। बेटी के पैंटी को देखकर मां अंदाजा लगा सकती है। इस समय अपनी बेटी को समझाएं कि अब बस कुछ ही महीनों में उसे पीरियड्स शुरू होने वाले हैं।

57
Image Credit : Getty

मां बेटी से करें बात

पहली बार पीरिडय आने पर लड़कियां डर जाती है। खून और पेट में दर्द की वजह उनको मानसिक उलझन होने लगती है। ऐसे में मां को उसे बात करना चाहिए।उन्हें हर महीने इसके लिए तैयार रहने के लिए बताना होगा।

67
Image Credit : Getty

बेटी को बताएं हाइजीन का महत्व

मां ही अपनी बेटी को बता सकती है कि पैड कैसे लगाना है। इसे कैसे रैप करके फेंकना है। बार-बार हाथ धोना और प्राइवेट पार्ट की हाइजीन का ख्याल रखना है। हर मुद्दे पर खुलकर उसे बात करनी चाहिए।

77
Image Credit : Getty

बेटी के डाइट का रखें ख्याल

इन दिनों बेटी की डाइट का ख्याल भी रखना मां की जिम्मेदारी होती है। उसके खाने में आयरन और फोलिक एसिड की मात्रा को सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि उसके हार्मोनल संतुलन बना रहें।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved