पढ़ने-लिखने की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड और पार्टी में जाना एक 16 साल की लड़की को भारी पड़ गया। अब वो इस दुनिया में नहीं है। लेकिन माता-पिता इंसाफ की मांग को लेकर कानून का दरवाजा खटखटाया है।

रिलेशनशिप डेस्क. लड़का हो या फिर लड़की जब वो जवानी की दहलीज पर पहुंचते हैं तो कुछ रोमांचक करने का मन करता है। ऐसे में कुछ बच्चे बहक जाते हैं। माता-पिता को अपने बच्चे का खास ख्याल रखना चाहिए जब वो प्यूबर्टी के दौर से गुजर रहे होते हैं। अगर ऐसा नहीं करते तो नवी मुंबई (navi mumbai) से जिस तरह की तस्वीर सामने आई है उस तरह की कोई घटना उनके बच्चों के साथ हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 साल का ब्वॉयफ्रेंड 16 की गर्लफ्रेंड और बीयर पार्टी

नवी मुंबई में 16 साल की लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने धक्का दे दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में 20 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार (12 जून) को उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है आरोपी शिवम नानावरे से 8 जून को लड़की मिलने बेलापुर स्थित आवास पर गई थी। पनवेल की रहने वाली लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 'बीयर पार्टी' करने की योजना बनाई।

सातवीं मंजिल से लड़की को दिया धक्का 

इसके बाद वो पार्टी करने के लिए एक 23 साल के कॉमन फ्रेंड साईं कदम के साथ बेलापुर में सूनसान इमारत में गई। यहां पर उन तीनों के बीच कुछ बातें हुई। जिसके बाद शिवम नानावरे ने कथित तौर पर लड़की को 7वीं मंजिल से धक्का दे दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। पहले तो पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की थी। 12 जून को लड़की की मानें शिवम पर हत्या का आरोप लगया। पुलिस अब शिवम और उसके दोस्त साईं कदम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

माता-पिता और बच्चों के बीच कम्युनिकेशन गैप ना हो

ये घटना उन माता-पिता के लिए चेतावनी है जो अपने बच्चों पर नजर नहीं रखते हैं। या फिर कम्युनिकेशन गैप रखते हैं। लड़कियां अपने माता-पिता से खुलकर बात नहीं करती हैं। घर में प्यार नहीं मिलता तो वो बाहर तलाशने निकल जाती है। उन्हें सही और गलत का फर्क नहीं पता होता है। आज जिस दौर में हम गुजर रहे हैं। वैसे में बहुत जरूरी है कि माता-पिता झिझक को छोड़कर बच्चों से खुलकर बातें करें। उनसे जानने की कोशिश करें कि उनके मन में क्या चल रहा है। ताकि आप उन्हें सही रास्ता दिखा सकें।

और पढ़ें:

लड़की के साथ पोज देते-देते दीवाना हुआ बंदर, करने लगा Kiss पर Kiss, देखें Viral video

कैल्शियम की कमी को छू मंतर करने डाइट में शामिल करें 10 चीज