PHOTOS: लग्जरी लाइफ जीने वाली सिमी ग्रेवाल रिश्तों के मामले में रही 'अनलकी',3 साल में टूटी शादी, संतान के लिए तरसी

Published : Mar 01, 2023, 12:43 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क.सिमी ग्रेवाल अपने जमाने की नामी अदाकारों में शामिल थीं। लग्जरी लाइफ जीने वाली अदाकारा रिश्तों के मामले में अनलकी रहीं। जिस से प्यार हुआ उससे शादी नहीं। जिससे शादी हुई उसके साथ निभी नहीं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी के बारे में।

PREV
18

सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और शो होस्ट भी हैं। फिल्मों से ज्यादा अदाकारा ने अपने शो ‘रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल’ से पहचान बनाई। बड़ी खूबसूरती से सेलेब्स का इंटरव्यू लेने वाली एक्ट्रेस का व्हाइट ड्रेस पहचान बन गया। 

28

सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और शो होस्ट भी हैं। फिल्मों से ज्यादा अदाकारा ने अपने शो ‘रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल’ से पहचान बनाई। बड़ी खूबसूरती से सेलेब्स का इंटरव्यू लेने वाली एक्ट्रेस का व्हाइट ड्रेस पहचान बन गया। 

38

जी हां, सिमी ग्रेवाल की तस्वीर जब भी जहन में उभरती हैं तो वो व्हाइट ड्रेस में ही होती है। लग्जरी जिंदगी जीने वाली अदाकारा सिर्फ व्हाइट डिजाइनर आउटफिट पहनती हैं। ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दो बदन’, ‘कर्ज’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आने वाली सिमी ग्रेवाल की निजी जिंदगी कुछ अच्छी नहीं रही।

48

17 साल की उम्र में सिमी जामनगर के महाराजा के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके बाद उनका नाम राजकपूर, मनमोहन देसाई और मंसूर अली खान के साथ जुड़ा। लेकिन शादी उन्होंने दिल्ली के चुन्नामल घराने के रवि मोहन से की।

58

कहते हैं शादी पूरे जन्म का रिश्ता है। लेकिन सिमी ग्रेवाल की शादी 3 साल में ही टूट गई। 27 साल की उम्र में अदाकारा ने रवि मोहन से शादी की थी। दोनों की ये लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज थी। लेकिन तीन साल में ही इस रिश्ते में दूरियां आने लगी। 1979 में उनका तलाक हो गया। 10 साल भी उनकी शादी नहीं चली।
 

68

75 साल की अदाकारा को जीवन में सिर्फ एक ही चीज का मलाल है। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अदाकारा ने बताया था कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस है कि उनका कोई बच्चा नहीं हैं। सिमी एक बेटी को गोद लेना चाहती थी। गोद लेने की सारी प्रक्रिया हो गई थी। लेकिन जैसे ही वो बच्ची को गोद लेने गई, उसके गायब माता पिता आ गए। जिसके बाद उनका दिल टूट गया।

78

इंग्लैंड में बचपन गुजारने वाली सिमी 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखी थीं।  लेकिन बहुत जल्द ही फिल्मों को अलविदा कह दिया। सुभाष घई के साथ ‘कर्ज’ फिल्म करने के साथ ही वो बड़े पर्दे से दूर हो गई और अपना टॉक शो करने लगीं। 

88

इस उम्र में भी सिमी ग्रेवाल काफी खूबसूरत हैं। उन्होंने अपने फिटनेस को बरकरार रखा है। उन्हें कर कोई नहीं कह सकता है कि वो 75 साल की हो गई हैं। 

और पढ़ें:

Women’s Day: इन तीन रंगों में रंगी है महिला दिवस की 'कहानी', क्या आपको है इसकी जानकारी

भूलकर भी सुबह में खाली पेट ना खाएं ये 4 चीजें, सेहत का हो सकता है बुरा हाल
 

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories