MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • भूलकर भी सुबह में खाली पेट ना खाएं ये 4 चीजें, सेहत का हो सकता है बुरा हाल

भूलकर भी सुबह में खाली पेट ना खाएं ये 4 चीजें, सेहत का हो सकता है बुरा हाल

हेल्थ डेस्क. सुबह-सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। खाने में एक जरा सी चूक आपकी तबीयत को खराब कर सकती हैं। दरअसल, सुबह में खाली पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड ज्यादा रहता है। ऐसे में कुछ चीजें इसे और बढ़ा सकती हैं।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 01 2023, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

खाली पेट ऐसी चीजों को खाते हैं तो गैस बढ़ जाती है। जिससे पेट दर्द शुरू हो जाता है। लिवर और किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। तो चलिए बताते हैं उन चार चीजों के बारे में जिसे सुबह खाली पेट नहीं लेना चाहिए।

26
Image Credit : Getty

कॉफी को मॉर्निंग में बोले NO
कई लोग दिन की शुरुआत चाय और कॉफी से करते हैं।  सुबह में चाय उतना असर नहीं डालता है जितना की कॉफी। कॉफी में बहुत अधिक कैफीन होती है। जिससे खाली पेट पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में बनने लगता है। इसकी वजह से पेट में अफारा हो जाएगा। पेट पूरा दिन फूला-फूला महसूस होगा। कभी-कभी गैस की वजह से दर्द भी होने लगता है। इसलिए कॉफी को खाली पेट बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। चाय पर भी यहीं पाबंदी लागू होती है। पहले कुछ खा लें फिर इनका सेवन करें।

36
Image Credit : our own

खाली पेट फल को भी बोले ना-ना
सुबह-सुबह खाली पेट खट्टा-मीठा फल को भी नहीं खाना चाहिए। संतरा, अंगूर, चकोतरा और नींबू जैसे फल को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे बहुत ज्यादा एसिड बनने लगता है। इतना ही नहीं फल में ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है अगर सुबह इसे खाते हैं तो दिन भर भूख नहीं लगेगा। इसलिए सबसे पहले कुछ खा लें फिर फल का सेवन करें।

46
Image Credit : our own

मीठी चीजों से रहें दूर
कई लोग सुबह में खाली पेट फ्रूट जूस या फिर मीठी चीज खाना-पीना पसंद करते हैं। ये बिल्कुल भी पेट के लिए सही नहीं होता है। यह लिवर और पैंक्रियाज पर बोझ बढ़ा देते हैं। इससे फंक्शन पर असर पड़ता है। सुबह में हेल्दी नाश्त करें। मीठा, जूस और प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। 
 

56
Image Credit : our own

मसालेदार खाना पेट के लिए नहीं है सही
खाली पेट मसालेदार खाना भी खराबी करता है। मसाले में मौजूद एसिड आंत की लाइनिंग को जख्मी करना शुरू कर देता है। आंत की लाइनिंग का सीधा संबंध लिवर, किडनी और ब्रेन से जुड़ा होता है। जिसकी वजह से ये सब प्रभावित होते हैं। मसालेदार भोजन एसिडिटी को भी बढ़ाता है। आप दिन भर गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

66
Image Credit : our own

खाली पेट नट्स और हेल्दी डाइट लें
सुबह की शुरुआत आप नट्स के साथ कर सकते हैं। ओट्स,पोहा, मल्टीग्रेन ब्रेड, बेसन से बने डिश, सूजी से बने डिश, इडली, डोसा खा सकते हैं। अंडा भी सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है।

और पढ़ें:

अमेरिका में शिगेला बैक्टीरिया का खतरा, आइए जानते हैं कैसे हेल्थ को प्रभावित करता है ये खतरनाक बग
परफेक्ट डोसा बनाने के लिए इन 3 गलतियों से बचना चाहिए, शेफ संजीव कपूर ने बताया

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved