15 अगस्त के वीकेंड पर 10 K में राजस्थान के इन 6 जगहों को करें एक्सप्लोर

Published : Aug 06, 2025, 04:06 PM IST
rajasthan

सार

Rajasthan Budget Travel: दिल्ली-NCR के लोग 15 अगस्त वीकेंड पर सिर्फ 10,000 रुपए में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, माउंट आबू, बूंदी आदि के किले, झीलें और संस्कृति एक्सप्लोर कर सकते हैं। कम बजट में रॉयल अनुभव का मौका है।

Rajasthan Budget Travel: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अगर 15 अगस्त के वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। कम बजट में आप इस रॉयल राज्य की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। आपके पास शुक्रवार, शनिवार और रविवार,ये पूरे तीन दिन होंगे, जिनमें आप राजस्थान की कई खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। खास बात ये है कि आप यहां के 7 प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स को महज 10,000 रुपए के अंदर एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में, और कैसे आप अपने सफर को पॉकेट-फ्रेंडली और यादगार बना सकते हैं।

जयपुर में घूमने वाली खूबसूरत जगहें

जयपुर, जिसे 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाता है, राजस्थानी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और रंग-बिरंगे बाजारों के लिए मशहूर है। यहां पर आप 100 रुपए के टिकट लेकर आमेर किला घूम सकते हैं। हवा महल घूमने के लिए 50 रुपए खर्च करने होंगे। 200 रुपए में आप सिटी पैलेस घूम सकते हैं। यहां पर आप म्यूजियम भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। 50 रुपए में आप जंतर-मंतर की सैर कर सकते हैं।

  • होटल रेंज: 600–1200 रुपए (डॉर्म से लेकर बजट होटल)
  • खाने का खर्च: 150–250 रुपए (लोकल ढाबा)
  • एक्सपीरियंस: आमेर किला, हवा महल, बाजार शॉपिंग
  • सिटी बस और शेयर ऑटो से ट्रैवल सस्ता होगा।

उदयपुर में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है, यहां पर भी आप 10 हजार रुपए के बजट में घूम सकते हैं। यहां आप लेक पिछोला की सैर कर सकते हैं, जहां बोट राइड का चार्ज लगभग 300–500 रूपऐ प्रति व्यक्ति होता है। सिटी पैलेस, जो महाराणा उदय सिंह द्वारा बनवाया गया था, अपनी राजसी बनावट और म्यूजियम के लिए जाना जाता है, यहां की एंट्री 250 रुपए है।फतेह सागर झील और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस भी आप घूम सकते हैं।

  • होमस्टे या होटल-800-1200 रुपए प्रतिदिन
  • राजस्थानी थाली-300 रुपए
  • स्कूटी रेंट पर-300-400 रुपए

जैसलमेर (गोल्डन सिटी) के फेमस प्लेस

जैसलमेर, जिसे स्वर्णनगरी कहा जाता है, थार रेगिस्तान के बीच बसा एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। पीले पत्थरों से बने किले, हवेलियां और मंदिर इसे एक अनोखा लुक देते हैं। यहां घूमने के लिए सबसे पहले नाम आता है जैसलमेर किले का, जो सोनार किला के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा पटवों की हवेली, नथमल की हवेली और सलिम सिंह की हवेली घूम सकते हैं। सैम सैंड ड्यून्स में कैमेल सफारी आप कर सकते हैं। जीप राइड और रेगिस्तानी कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।

  • होटल रेंज: 500–1000 रुपए (होमस्टे/हॉस्टल)
  • खाने का खर्च:150–200 रुपए

और पढ़ें: 15 अगस्त की छुट्टी को बनाएं यादगार, इन पेट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन पर करें ट्रैवल

पुष्कर में लें धार्मिक अनुभव

पुष्कर एक छोटा लेकिन बेहद पवित्र और सुंदर शहर है, जो अजमेर के पास बसा हुआ है। इसे भारत के सबसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां का पुष्कर झील सबसे प्रमुख अट्रैक्शन हैं, जिसके चारों ओर से 50 घाट है। श्रद्धालु यहां डुबकी लगाकर पवित्रता की अनुभूति करते हैं। ब्रह्मा मंदिर, सावित्री माता मंदिर घूम सकते हैं।

  • होटल रेंज: 400–1000 रुपए (गेस्टहाउस, हॉस्टल)
  • खाना: 100–200 रुपए (थाली, स्ट्रीट फूड)
  • मुख्य आकर्षण: ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील

माउंट आबू (हिल स्टेशन) में पाएं सुकून

माउंट आबू की नक्की झील बोटिंग के लिए और दिलवाड़ा जैन मंदिर अपनी खूबसूरत संगमरमर नक्काशी के लिए मशहूर है। हिल स्टेशन का टोड रॉक और हनीमून प्वाइंट भी शानदार व्यू पॉइंट्स में शामिल हैं।

  • होटल रेंज: 700–1300 रुपए
  • खाना: 200–300 रुपए (गुजराती थाली, स्ट्रीट फूड)

बूंदी में देखें खूबसूरत जगहें

बूंदी अपने खूबसूरत किलों, बावड़ियों और पेंटिंग्स के लिए जाना जाता है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में तारागढ़ किला, रानीजी की बावड़ी, 84 खंभों की छतरी और सागर महल शामिल हैं, जो शहर के ऐतिहासिक वैभव को दिखाते हैं।

  • होटल रेंज: 500–900 रुपए
  • खाना: 150–250 रुपए (साधारण भारतीय भोजन)
  • घूमने की जगहें: बूंदी महल, बावड़ियां

इसे भी पढ़ें: Independence Day Trip: 15 अगस्त में घूमने के लिए जाएं ये 4 प्लेस, शॉर्ट ट्रिप से होगा मूड रीफ्रेश

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च