
Red Wine Fountain in Italy: इटली एक खूबसूरत देश हैं जो दुनिया भर के ट्रैवलर्स के लिए आकर्षण का केंद्र। यहां पर घूमने की ऐसी-ऐसी जगहें हैं जिसे देखकर होश उड़ जाएंगे। लेकिन यहां पर हम इस देश में स्थित एक ऐसे फव्वारे यानी फाउंटेन के बारे में बताएंगे जिससे पानी नहीं, बल्कि 'रेड वाइन' (Red Wine) निकलती है। इसे देखने के लिए दुनिया भर के लोग आते हैं।
यह फव्वारा डोरा सरचेस वाइनरी की ओर से बनाया गया है। इटली के कैमिनो डि सैन टॉमासो जगह पर इस वाइन फव्वारे को स्थापित गया है। यहां पर आने के लिए आपको रोम को ओर्टोना से जोड़ने वाले रास्ते पर चलना होगा। यहां पर आकर आप फ्री में रेड वाइन का मजा ले सकते हैं और फोटो भी खिंच सकते हैं।
इस फव्वारे से 'Montepulciano' नाम की रेड वाइन निकलती है। फव्वारे के खुलने के बाद हर रोज वाइन बहती है। यहां से गुजरने वाला कोई भी इंसान वाइन का मजा ले सकता है। इसके लिए उसे कोई कीमत नहीं चुकानी होती है।
बताया जाता है कि दो यात्री दीना और लुइगी स्पेन में कैमिनो डी सैंटियागो में घूमने वालों के लिए एक वाइन फाउंटन बनाया गया है। जिसके बाद उन्होंने इसे इटली में भी लाने का प्लान बनाया। उन्होंने यहां पर इस फव्वारे को स्थापित किया। जो पूरी तरह से फ्री है। तो अगर आप भी इटली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह पर जरूर जाकर एक नया एक्सपीरियंस लीजिएगा। बता दें कि इटली घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल, मई, सितंबर और अक्टूबर महीने होता है। यह समय पर्यटन सीजन से थोड़ा पहले या बाद में होता है, जिससे कम भीड़ और सुहाना मौसम मिलता है। होटल की कीमत भी कम होती है।