Travel Guide Tips: प्लेन में बैठने से पहले जान लें 5 सीक्रेट, वरना लोग कहेंगे अनाड़ी

Published : Jun 25, 2025, 03:53 PM ISTUpdated : Jul 15, 2025, 10:04 PM IST
Emergency Plane Landing

सार

Flight Secrets Know Before Next Trip: हवाई सफर के दौरान कई सवाल मन में उठते हैं। जैसे विमान की खिड़की गोल क्यों होती है, वॉशरूम में ऐशट्रे क्यों होती है, लाइट कम क्यों की जाती है, और क्रू मेंबर्स की सीट बेल्ट अलग क्यों होती हैं, जवाब जानें।

आप सभी ने कभी न कभी हवाई जहाज में सफर जरूर किया होगा और अगर नहीं भी किया है तो आगे जरूर करेंगे। हवाई यात्रा से न सिर्फ समय बचता है, बल्कि आराम भी मिलता है। अगर आप अक्सर हवाई सफर करते हैं और विमान की चीजें देखकर आपके मन में कई सवाल उठते हैं, जैसे कि विमान की खिड़की गोल क्यों होती है? पायलट अपने को-पायलट के साथ खाना शेयर क्यों नहीं कर सकता? वगैरह- वगैरह। तो आज हम आपको ऐसे 5 सवालों के जवाब देंगे जो शायद आपके मन में चल रहे हों।

1- विमान के वॉशरूम में ऐशट्रे क्यों होती है? (Why do Plane Bathrooms Still Have Ashtrays)

हवाई जहाज में धूम्रपान पूरी तरह से मना है, फिर भी वॉशरूम में ऐशट्रे होती है। ये क्यों होती है, ये सोचने वाली बात है। दरअसल, ये सुरक्षा के लिए होती है। अगर कोई चोरी-छिपे सिगरेट पीता है और ऐशट्रे न हो तो वो राख कहीं भी फेंक सकता है। जलती सिगरेट से आग लगने का खतरा रहता है, लेकिन ऐशट्रे होने से ये खतरा टल जाता है।

और पढ़ें - बिना भीगे नहीं कर पाएंगे इस शिवलिंग का दर्शन, जानें इस मंदिर की खासियत

2- विमान का गेट बाएं तरफ ही क्यों होता है? (Airplanes Always Board on the Left Side Reason)

क्या आपने गौर किया है कि आप हमेशा बाएं तरफ से ही विमान में चढ़ते हैं? ये विमान के डिजाइन और ग्राउंड सर्विसिंग की सुविधा के कारण होता है। सामान और ईंधन आमतौर पर दाएं तरफ से लोड किया जाता है, इसलिए विमान का गेट बाएँ तरफ होता है।

3- विमान की खिड़की घुमावदार क्यों होती है? (Why Airplane Windows Curved)

विमान की खिड़की घुमावदार होती है ताकि हवा का दबाव और बहाव बराबर बना रहे, और खिड़की के टूटने या चटकने का खतरा कम हो। पहले विमान की खिड़कियाँ चौकोर होती थीं, जिससे हादसे बढ़ते थे, इसलिए खिड़कियाँ घुमावदार बनाई जाने लगीं।

और पढ़ें - महाराष्ट्र की पांच जगह जहां मानसून में जाने से हो सकता है जान को खतरा

4- उड़ान भरने-उतरने के समय लाइट कम क्यों कर दी जाती है? (Why Lights Dimmed in Takeoff and Landing)

रात में विमान के उड़ान भरने या उतरने के समय केबिन की लाइट कम कर दी जाती है ताकि आपात स्थिति में आंखें अंधेरे में ढल जाएं और यात्री जल्दी से प्रतिक्रिया कर सकें।

5- विमानकर्मियों की सीट बेल्ट अलग क्यों होती है? (Why do Aircrew Seat Belts Differ)

विमानकर्मियों की सीट पर चार-पॉइंट सीट बेल्ट (क्रॉस शेप वाली) होती है, ताकि अचानक झटके या दुर्घटना के समय उन्हें ज्यादा सुरक्षा मिले और वो गिर न जाएं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च