महाराष्ट्र के कुछ रमणीय स्थल मानसून में खतरनाक हो जाते हैं। भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण हरिश्चंद्रगढ़, भंडारदरा, राजमाची, तामिनी घाट और देवकुंड जैसे जगहों पर जाना जानलेवा साबित हो सकता है।

मानसून का मौसम जितना रोमांटिक और खूबसूरत लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है खासकर अगर आप ऐसी जगहों की ओर रुख कर रहे हैं जहां बारिश के दौरान लैंडस्लाइड, बाढ़, या फिसलन भरी चट्टानों का खतरा बना रहता है। मानसून में लैंडस्लाइड, बाढ़, या फिसलन का खरतरा सबसे ज्यादा रहता है और इसी बीच आप अगर ऐसी जगहों पर चले जाते हैं, जहां ये खतरा हमेशा मंडराते रहता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इन जगहों पर जाना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। बारिश के दिनों में महाराष्ट्री की धरती हरियाली की चादर ओढ़ हरी-भरी तो हो जाती है, लेकिन अपने साथ ही खतरा भी कुछ जगहों पर लेकर आती है। बता दें कि महाराष्ट्र में कई ट्रैकिंग स्पॉट और वाटरफॉल ऐसे हैं जो बरसात में जान पर भारी पड़ सकते हैं।

महाराष्ट्र की 5 ऐसी जगहें, जहां मानसून में जाना हो सकता है जानलेवा

1. हरिश्चंद्रगढ़ फोर्ट (Harishchandragad Fort, Ahmednagar)

  • बेहद पॉपुलर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन होने के बावजूद, मानसून में ये ट्रैक बहुत ज्यादा फिसलन भरा हो जाता है।
  • मूसलधार बारिश के कारण ट्रेल्स पर मिट्टी बह जाती है, जिससे गिरने और फिसलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
  • क्लिफ पॉइंट जैसे कोकण कड़ा (Konkan Kada) पर विजिबिलिटी भी बहुत कम हो जाती है।

2. भंडारदरा वॉटरफॉल (Bhandardara, Ahmednagar)

  • यह इलाका मानसून में अचानक बाढ़ और हाई फ्लो वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है।
  • कई लोग भारी बारिश में वॉटरफॉल के पास फंस जाते हैं क्योंकि रास्ते बंद हो जाते हैं।
  • पानी का बहाव इतनी तेजी से बदल सकता है कि संभलने का मौका भी न मिले।

3. राजमाची ट्रैक (Rajmachi, Lonavala)

  • मानसून में यह ट्रैक बेहद कीचड़ भरा और स्लिपरी हो जाता है।
  • गहरी घाटियां और घुमावदार रास्ते बारिश में धुंध से ढक जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा होता है।
  • कई ट्रैकर्स रास्ता भटक जाते हैं या झाड़ियों में गिर जाते हैं।

4. तामिनी घाट (Tamhini Ghat, Pune District)

  • बारिश के दौरान यह इलाका सबसे ज्यादा लैंडस्लाइड और मडस्लाइड से प्रभावित होता है।
  • नैरो रोड और शार्प टर्न होने के कार-बाइक वाहन फिसल सकते हैं।
  • कई बार बारिश इतनी तेज हो जाती है कि आगे देख पाना नामुमकिन हो जाता है।

5. देवकुंड वॉटरफॉल (Devkund Waterfall, Raigad)

  • इस जगह पर मानसून में कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं।
  • अचानक आने वाली फ्लैश फ्लड और भयंकर पानी के बहाव में लोग बह जाते हैं।
  • पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट अक्सर यहां मानसून के दौरान ट्रैकिंग पर रोक लगा देते हैं।
  • इसलिए रील, फोटोशूट के चक्कर में इन जगहों पर जाने से बचें और अपने जान की सुरक्षा स्वयं करें।