CM शिवराज ने बताया अपने बर्थडे पर उन्हें तोहफे में क्या चाहिए, BJP कार्यकर्ता और चाहने वालों से की अपील

Published : Mar 04, 2021, 08:03 PM IST
CM शिवराज ने बताया अपने बर्थडे पर उन्हें तोहफे में क्या चाहिए,  BJP कार्यकर्ता और चाहने वालों से की अपील

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से विनती करते हुए कहा कि अगर आप मुझे कुछ देना चहाते हैं तो सिर्फ केवल आप एक एक पौधा लगा दें, तो यह जन्मदिन सार्थक हो जायेगा। मैं अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर ही मनाऊंगा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ थीं।

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च को जन्मदिन है। प्रदेश के लाखों बीजेपी कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले उनके इस बर्थडे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लेकिन सीएम ने एक दिन पहले ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन पर फूलों के हार, स्वागत द्वार, जय जयकार की कोई जरूरत नहीं है। 

सीएम ने सिर्फ एक तोहफे की मांग
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से विनती करते हुए कहा कि अगर आप मुझे कुछ देना चहाते हैं तो सिर्फ केवल आप एक एक पौधा लगा दें, तो यह जन्मदिन सार्थक हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गूलर का पौधा लगाया है। मैं अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर ही मनाऊंगा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ थीं।

गूलर पौधे के बताए गुण, कितना है यह लाभकारी
बता दें कि सीएम ने यह पौधा भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर स्थित स्मार्ट पार्क में लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने जनता को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने का प्रभावी माध्यम है कि हम धरती मां का श्रृंगार पेड़ लगाकर करें। पेड़ से ऑक्सीजन है, ऑक्सीजन है तो जीवन है, इसलिए वृक्ष ही जीवन है। गूलर रक्तस्राव रोकने, मूत्र रोग, डायबिटीज तथा शरीर की जलन से मुक्ति दिलाने में बहुत उपयोगी होता है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी