लॉकडाउन ने छीनी नौकरी...खाने के पड़ गए लाले, दुखी होकर युवक ने खुद को लगा ली आग

Published : May 11, 2020, 02:47 PM ISTUpdated : May 11, 2020, 04:56 PM IST
लॉकडाउन ने छीनी नौकरी...खाने के पड़ गए लाले, दुखी होकर युवक ने खुद को लगा ली आग

सार

लॉकडाउन के चलते दुनियाभर में करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे हालतों में लोगों को रोजगार डर सता रहा है। मध्य प्रदेश से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली।  

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). लॉकडाउन के चलते दुनियाभर में करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे हालतों में लोगों को रोजगार का डर सता रहा है। मध्य प्रदेश से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली।

खुद पर मिट्टी का तेल डाल लगा ली आग 
दरअसल, यह घटना ग्वालियर शहर के जीवाजीगंज इलाके में रविवार के दिन हुई। संतोष नाम के युवक ने बीच सड़क पर खुद के उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही उसने चीखना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने उसके शरीर पानी फेंककर आग को बुझाने की कोशिश की और पुलिस को मौके पर बुलाया।  युवक को शहर को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गया है। 

पड़ोसियों ने बयां किया पीड़ित का दर्द
पड़ोसियों ने बताया, युवक एक होटल में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह फिलहाल बंद है। ऐसे में उसके पास कोई काम नहीं था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। वह पीजीवी कॉलेज के पास किराए के कमरे में रहता है। उसके लिए मकान का किराया देना और गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा था, शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी की कोशिश की।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जनकगंज थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया- युवक रविवार शाम अचानक से सूनसान सड़क पर आया। जहां उसने कुछ देर बाद खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, उसके बयान के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'Shatak' Sangh Ke 100 Varsh: CM मोहन यादव ने देखी RSS की एक शताब्दी की सेवा यात्रा, फिल्म को बताया राष्ट्र निर्माण का संदेश
MP Amazing Case : नायब तहसीलदार ने पकड़ा अपनी चप्पल का चोर, एक स्लीपर के लिए SP से टीआई तक हड़कंप