Shocking crime: काढ़े में मिलाकर दी नींद की गोलियां, प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 5 घंटे शव लेकर घूमती रही

पत्नी ने पति की हत्या की साजिश सोमवार सुबह ही रच ली थी। दोनों बच्चों को पास में रहने अपनी बहन के घर भेज दिया था। रात में जब पति घर पहुंचा तो उसे काढ़े में नींद की 10 गोलियां मिलाकर दी। काढ़ा पीने के बाद वह सो गया। जिसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हथौड़ी और डंडे से मारकर हत्या कर दी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2021 5:11 PM IST / Updated: Dec 07 2021, 10:46 PM IST

भोपाल : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कटारा हिल्स इलाके में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने पति को काढ़े में नींद की 10 गोलियां मिलाकर दीं। जिसे पीने के बाद पति गहरी नींद में सो गया। पति के सोते ही पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी को बुलाया और हथौड़ी और डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी मंगलवार सुबह 9 बजे कार में शव रखकर उसे ठिकाने लगाने शहर के बाहरी इलाके में घूमते रहे लेकिन जब उन्हें कोई जगह नहीं मिली तो करीब 5 घंटे बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे शव लेकर थाने पहुंच गए।

चरित्र शंका करता था पति
महिला को शव के साथ देख पुलिस दंग रह गई। उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति उसके चरित्र पर शंका करता था। करीब एक महीने पहले उसने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि धनराज मीणा, जिसकी उम्र 39 साल थी। वह सीहोर (Sehore) के रहने वाले थे। भोपाल में हार्टीकल्चर में इस्तेमाल होने वाले पाइप का बिजनेस करते थे। साल 2014 से कटारा हिल्स इलाके में सागर गोल्डन पार्क में पत्नी संगीता, बेटे आयुष और बेटी के साथ रहते थे। 

पड़ोस में रहता था प्रेमी
कटारा हिल्स में जहां धनराज मीणा रहते थे, उनकी पत्नी का प्रेमी भी वहीं पड़ोस में रहता था। उसका नाम आशीष पांडेय है और वह नेट लिंक सॉफ्टवेयर कंपनी का इंजीनियर है।। पड़ोसी होने के चलते दोनों परिवार के बीच दोस्ती हो गई। आशीष उनके घर आने-जाने लगा। महीने भर पहले धनराज ने संगीता और आशीष को घर में संदिग्ध हालत में देख लिया था। इसके बाद से वह पत्नी पर शक करने लगा। उसने आशीष से बात करना भी बंद कर दिया था। आशीष ने धनराज को रास्ते से हटाने के लिए संगीता के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बाद आशीष ने संगीता को नींद की 20 गोलियां दी थीं।

काढ़े में मिलाकर दी नींद की गोलियां
संगीता ने पति की हत्या की साजिश सोमवार सुबह ही रच ली थी। उसने अपने दोनों बच्चों को पास में रहने अपनी बहन के घर भेज दिया था। बच्चों को बताया था कि उसे जरूरी काम से जाना है। जबकि, वह सोमवार को कहीं नहीं गई। आशीष के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच रही थी। सोमवार रात धनराज मीणा घर पहुंचे, तभी पत्नी ने काढ़े में नींद की 10 गोलियां मिलाकर उसे पीने को दी। काढ़ा पीने के बाद धनराज को नींद आ गई। इसके बाद संगीता ने आशीष को बुला लिया। इसके बाद हथौड़ी और डंडे से सिर पर हमला कर धनराज की हत्या कर दी। 

लाश को लेकर शहर में घूमते रहे
हत्या के बाद लाश को बोरे में भरकर आशीष की कार की डिक्की में रख दिया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दोनों शव को ठिकाने लगाने के लिए निकले। बायपास होते हुए कोलार डैम की तरफ गए। इसी बीच आरोपियों को लगा कि पुलिस उन्हें पकड़ ही लेगी। इससे अच्छा है कि खुद थाने चलकर गुनाह कबूल लेते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे आशीष और संगीता कार में शव रखकर कटारा हिल्स थाने पहुंचे। संगीता बोली कि पति की उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी है। शव कार में रखा है। पुलिस यह सुनकर दंग रह गई।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है प्रेमी, हो चुकी है शादी
आरोपी संगीता का प्रेमी आशीष शिवपुरी (Shivpuri) का रहने वाला है। उसने IITM ग्वालियर (Gwalior) से साल 2012 में बीई किया है। इसके बाद वह नेटलिंक में जॉब करने लगा। उसकी पत्नी निजी स्कूल में टीचर है। पिता बैंक से रिटायर्ड हैं। ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आशीष के दादा को नींद नहीं आती थी। वह उनके लिए दवा लेकर आता था। उसे अच्छी तरह पता था कि उक्त दवा से धनराज गहरी नींद में सो जाएगा। इसके बाद हत्या करने में आसानी होगी। आशीष सोमवार रात को पत्नी को यह बताकर निकला था कि उसकी नाइट शिफ्ट है, इसलिए पत्नी को भी शक नहीं हुआ। वह कार से संगीता के घर पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर धनराज की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें-ये है हैवान ससुर: शादी के बाद से ही बहू से करने लगा रेप, 5 साल कर रहा था हैवानियत..बनना चाहता था पत्नी!

इसे भी पढ़ें-ममता शर्मसार: मां ने 2 साल के बेटे को मार डाला, मासूम तड़पता रहा और वो तब तक देखती रही जब तक वो मर नहीं गया

Share this article
click me!