BJP ने विराट कोहली से की CM शिवराज की तुलना, कांग्रेस ने कहा-अब MP में मुख्यमंत्री के जाने का वक्त आ गया...

Published : Jan 17, 2022, 04:54 PM ISTUpdated : Jan 17, 2022, 04:56 PM IST
BJP ने विराट कोहली से की CM शिवराज की तुलना, कांग्रेस ने कहा-अब MP में मुख्यमंत्री के जाने का वक्त आ गया...

सार

सोमवार को प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव एक का्र्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने सीएम शिवराज की तुलना विराट कोहली से करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विराट कोहली हैं, वो पूरी पारी खेलेंगे। 

भोपाल. मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव का दिए एक बयान ने प्रदेश की सियासत का बाजार गर्म कर दिया है। क्योंकि राव ने सीएम शिवराज सिंह की तुलना भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से कर दी है। इस बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने कहा-अब पक्का हो गया है कि शिवराजजी का प्रदेश की कप्तानी छोड़ने का वक्त आ गया है। अब बीजेपी ने खुद प्रदेश में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।

जानिए मुरलीधर राव क्या कहा...
दरअसल, सोमवार को प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव एक का्र्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने सीएम शिवराज की तुलना विराट कोहली से करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विराट कोहली हैं, वो पूरी पारी खेलेंगे। बता दें कि दो दिन पहले ही विराट ने टेस्ट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है।

मतलब कप्तानी जाना तय...
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने कप्तानी छूटने के एंगल से यह मामला उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मुरलीधर राव का वीडियो शेयर करते हुए कहा-मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने शिवराज जी को विराट कोहली बताकर परिवर्तन पर मुहर लगाई है। मतलब कप्तानी जाना तय..नालायक , बनिया-ब्राह्मण के बाद अब विराट कोहली बताने से होगा बखेड़ा…

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा
Jal Surakshit Viksit MP: मध्यप्रदेश में बेकार पानी बनेगा कमाई का जरिया, निवेश और रोजगार के खुलेंगे रास्ते