मोदी से मुलाकात : PM से मिलने 735 किलोमीटर पैदल चला यह शख्स, 22 दिन बाद पूरा हुआ सपना, सुनाई दिल की बात

Published : Oct 15, 2021, 03:52 PM IST
मोदी से मुलाकात : PM से मिलने 735 किलोमीटर पैदल चला यह शख्स, 22 दिन बाद पूरा हुआ सपना, सुनाई दिल की बात

सार

बीजेपी कार्यकर्ता छोटेलाल अहिरवार ने 20 दिन में 735 किमी का सफर तय किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए। प्रधानमंत्री से उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर बात की।

सागर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) से मिलने मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के सागर जिले के छोटेलाल अहिरवार पैदल ही नई दिल्ली पहुंच गए। छोटेलाल को PM मोदी से मिलने के लिए दो दिन का इंतजार भी करना पड़ा और तीसरे दिन जब उनकी मुलाकात हुई तो प्रधानमंत्री ने खुले दिल से छोटेलाल का स्वागत किया और कहा कि मुझसे मिलने के लिए पैदल आने की क्या जरूरत थी इस पर छोटेलाल ने भी जवाब दिया कि पैदल नहीं आता तो शायद मिलना भी न हो पाता। जवाब सुनकर प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने गले से लगा लिया। 

20 दिन पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे
छोटेलाल अहिरवार बीजेपी (bjp) के कार्यकर्ता हैं। वह बीजेपी का झंडा पहनकर 22 सितंबर को देवरी से दिल्ली के लिए पैदल ही निकल गए थे। छोटेलाल को देवरी से दिल्ली पहुंचने में करीब 20 दिन लगे हैं। 11 अक्टूबर को वह दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने 735 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्हें दिल्ली में दो दिन इंतजार करना पड़ा, फिर तीसरे दिन PM मोदी से उनकी मुलाकात हो पाई। 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने की मदद
छोटेलाल दिल्ली पहुंचकर इंतजार कर रहे थे, इसी बीच केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को इस बात की जानकारी लगी कि उनके क्षेत्र से कोई व्यक्ति पैदल चलकर यहां आया है। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी भेजकर छोटेलाल अहिरवार को अपने आवास पर बुलाया और उनके रहने खाने की व्यवस्था की। उन्होंने छोटेलाल के बारे में पूरी जानकारी लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद बात की और छोटेलाल को प्रधानमंत्री से मिलवाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी ठिकानों पर जल्द किसी बड़े Action की तैयारी; उप राज्यपाल बोले-'बदला लिया जाएगा

प्रधानमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं पर बात
छोटेलाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति समाज की परेशानियों के बारे में बताया और देवरी क्षेत्र में कारखाना लगाने को लेकर मांग पत्र सौंपा, जिससे वहां के लोगों की रोजगार की समस्या का निवारण हो सके। इस दौरान PM ने उन्हे गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

CM शिवराज ने शेयर की तस्वीर 
PM मोदी और छोटेलाल की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj singh Chouhan) ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विवटर पर शेयर करते हुए PM मोदी की खूब तारीफ की है। उन्होंने लिखा, PM मोदी के दिल में जन-जन के लिए बहुत ही प्यार है। देश का हर नागरिक उनके लिए बहुत प्रिय है।

 

सागर में स्वागत
उधर, नई दिल्ली से सागर पहुंचने पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने छोटेलाल का जोरदार स्वागत किया। बीना में बीजेपी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने उनका स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) से फोन पर बात कराई। वहीं सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने भी अपने निवास पर छोटेलाल अहिरवार का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें-बॉयज हॉस्टल के भूमिपूजन में बोले PM-गुजरात की धरती पर बापू ने 'रामराज्य' वाले समाज की कल्पना की थी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा
Jal Surakshit Viksit MP: मध्यप्रदेश में बेकार पानी बनेगा कमाई का जरिया, निवेश और रोजगार के खुलेंगे रास्ते