ये कैसा प्यार? किसी दूसरे से हुई शादी तो बॉयफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और मार दी गोली

Published : Nov 23, 2021, 11:59 AM IST
ये कैसा प्यार? किसी दूसरे से हुई शादी तो बॉयफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और मार दी गोली

सार

जुली पिछले 2 महीन से कंचनपुर अपनेमायके में रह रही थी। गांव में जुली खेत पर बने मकान पर थी, उसी दौरान कालू आया और जुली पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे जुली के कनपटी पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद कालू वहां से भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर बाकी लोग वहां पहुंचे तब तक जुली की मौत हो चुकी थी।   

ग्वालियर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में प्रेमिका की शादी किसी और से होने से नाराज प्रेमी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला डबरा देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुर की है। सोमवार को एक विवाहिता को उसके घर के अंदर गोली मार दी गई। 24 साल की जुली रावत की शादी 6 महीने पहले मनोहर रावत के साथ हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जुली की हत्या कालू रावत ने की है। कालू जुली से शादी करना चाहता था, लेकिन जुली के परिवार वालों ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था, जब जुली की शादी दूसरी जगह हो गई, शादी के बाद जुली ने भी कालू को हड़काते हुए उससे दूर रहने को कहा, इससे नाराज कालू ने जुली को खत्म करने की ठान ली, जब सोमवार को मौका मिला तो कालू ने जुली को मौत के घाट उतार दिया।

2 महीने पहले आई थी मायके
पुलिस के मुताबिक जुली पिछले 2 महीन से कंचनपुर अपनेमायके में रह रही थी। गांव में जुली खेत पर बने मकान पर थी, उसी दौरान कालू आया और जुली पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे जुली के कनपटी पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद कालू वहां से भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर बाकी लोग वहां पहुंचे तब तक जुली की मौत हो चुकी थी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

जांच में जुटी पुलिस 
वहीं घटना की जानकारी देते हुए SDOP विवेक शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयानों आधार पर प्रेमी द्वारा जुली की हत्या करने का खुलासा हुआ है। यह मामला काफी गंभीर है। इसे देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। घरवालों के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है। जुली के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसी का आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। हर एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें-Gujarat: परिजनों ने बेटी के प्रेमी को पेड़ से बांधकर मरने तक पीटा, मां ने सुन ली थी बात

इसे भी पढ़ें-प्यार की ऐसी सजा : प्रेमी के साथ भागी नाबालिग, समाज ने सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती, फिर गांव में घुमाया

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: मैहर में CM मोहन यादव की पूजा, धार्मिक पर्यटन पर बड़ा फोकस
Ladli Behna Yojana 39th Installment: मैहर में CM मोहन यादव का भावुक अंदाज, गीत गाकर बहनों को दिया राखी का बड़ा तोहफा