हारीज गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिससे गुस्साए समाज के लोगों ने पहले उसका सिर मुंडवाया और फिर चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसके सिर पर आग से भरा मटका रखकर पूरे गांव में घुमाया गया। समाज का कहना है कि उसकी करतूत से जनजाति का नाम बदनाम हुआ है।

पाटण : गुजरात (Gujrat) के पाटण जिले में प्रेमी के साथ भागने पर एक नाबालिग को समाज के लोगों ऐसी सजा दी है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 14 साल की लड़की का पहले तो सिर मुंडाया गया, इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गांव भर में घुमाया गया। इतना ही नहीं गांव में घुमाते वक्त उसके सिर पर आग से भरा एक मटका रखा गया था। इस सजा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 9 नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके प्रेमी पर भी केस दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
हारीज गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिससे गुस्साए समाज के लोगों ने पहले उसका सिर मुंडवाया और फिर चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसके सिर पर आग से भरा मटका रखकर पूरे गांव में घुमाया गया। लड़की वादी जनजाति की बताई जा रही है। समाज का कहना है कि उसकी करतूत से जनजाति का नाम बदनाम हुआ है।

सजा के बाद की सगाई
सजा के दौरान लड़की रो रही थी। वह माफी मांग रही थी लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।सजा देने के बाद समाज के लोगों ने उसकी जनजाति के एक लड़के से सगाई करवा दी। वहीं जिस लड़के के साथ वह भागी थी उसके खिलाफ रेप और बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

35 लोगों पर केस दर्ज, 22 गिरफ्तार
वहीं लड़की को सजा देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया है। आरोपियों पर किशोर न्याय अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गईं हैं।

इसे भी पढ़ें-4 गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था लड़का, चारों एक साथ जा पहुंची घर, फिर कमरे में जो हुआ वो बेहद Shocking था...

इसे भी पढ़ें-बच्चे की चाहत में लड़की से रेप,प्रेग्नेंट कर डिलीवरी भी कराई फिर पत्नी के पेट में ताकिया बांध उसका बच्चा बताया