आधी रात के बाद शुरू लड़कियों की नाइट पार्टी, लड़कों के साथ डांस और छलके जाम..सब कुछ हुआ पुलिस सोती रही

 यह मामला भोपाल के रातीबढ़ पुलिस थाने इलाके का है, जहां किंग्‍स यूनियन बार में लड़के-लड़कियां शराब पीते मिले। बता दें कि इस इलाके का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी यहां ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बार के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के जानकारी देने के बाद पुलिस ने देर रात हरकत में आई।

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2021 12:40 PM IST / Updated: Mar 07 2021, 06:14 PM IST


भोपाल, मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस ने फिर से कहर बरपना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर शिवराज सरकर नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी में। वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन को ताक पर रख दिया गया। यहां देर रात करीब दो बजे तक बार में कई लड़कियां लड़कों के साथ जाम छलकाती मिली। साथ ही नशे की हालत में थिरकती रहीं। हैरानी की बात यह कि पास में ही पुलिस थाना है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस ने फिर भी बंद कर लीं आंखें
दरअसल, यह मामला भोपाल के रातीबढ़ पुलिस थाने इलाके का है, जहां किंग्‍स यूनियन बार में लड़के-लड़कियां शराब पीते मिले। बता दें कि इस इलाके का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी यहां ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बार के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के जानकारी देने के बाद पुलिस ने देर रात हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि यहां सिर्फ तय समय से अधिक समय तक बार खुले रहने की कार्रवाई की गई है।

Latest Videos

कोरोना गाइडलाइन का हो रहा उल्लंघन
बता दें कि कोरोना के खतरे को रोकने के लिए भोपाल जिले के होटल, रेस्टोरेंट, बार, कैफे व अन्य स्थानों पर चल रहे हुक्का लाउंज और बार के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी कई बार कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
5 कारण, आखिर क्यों जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को मिली मजबूती