15 साल का स्टूडेंट लड़की बन लड़कों के बनाता न्यूड वीडियो, अपने चाचा को भी नहीं छोड़ा

सिंगरौली जैसे बेहद पिछड़े जिले के एक जंगली गांव का रहने वाला है। वह अभी महज 10वीं पास है, लेकिन हैंकिग में इतना माहिर है कि बड़ेृ बड़े इंजीनियर भी उसके आगे फेल हो जाएं। वह एक ऐप के जरिए लड़की की आवाज निकल लड़कों को वॉट्सऐप कॉल करता था। फिर उनको प्रतिबंधित साइट के जरिए न्यूड वीडियो भेजता था और कहत कि इसमें जो लड़की दिख रही वह में ही हूं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2021 12:16 PM IST / Updated: Jul 20 2021, 05:59 PM IST

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से क्राइम का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी एक 15 साल का नाबालिग लड़का है। लेकिन उसका अपराध किसी बड़े शातिर अपराधी से ज्यादा है। पुलिस भी उसके जरिए की जा रही वारदात को जानकर हैरान है। नाबालिग किसी सॉफ्टवेयर के जरिए लड़की की आवाज निकालकर लड़कों को अपने जाल में फंसाता था। जिसके बाद उन्हें न्यूड कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। लड़के ने सबसे पहला शिकार अपने सगे चाचा को बनाया था। बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर रीवा के बाल सुधारगृह भेज दिया है।

लड़की बनकर ऐसे लड़कों को फंसाता था
दरअसल, सिंगरौली जैसे बेहद पिछड़े जिले के एक जंगली गांव का रहने वाला है। वह अभी महज 10वीं पास है, लेकिन हैंकिग में इतना माहिर है कि बड़ेृ बड़े इंजीनियर भी उसके आगे फेल हो जाएं। वह एक ऐप के जरिए लड़की की आवाज निकल लड़कों को वॉट्सऐप कॉल करता था। फिर उनको प्रतिबंधित साइट के जरिए न्यूड वीडियो भेजता था और कहत कि इसमें जो लड़की दिख रही वह में ही हूं। इसके बाद आरोपी  उन्हें न्यूड कराकर उनकी  वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता। फिर इन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलता। 

सोशल साइट पर बना रखीं थीं 14 फेक आई डी
मामले की जांच कर रहे सिंगरौली एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि नाबालिग को तमाम तरह की  टेक्नोलॉजी का नॉलेज है। वह वीडियो मिक्सिंग और एडिटिंग भी कर लेता था। उसने करीब सोशल मीडिया पर 15 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाकर रखी थीं। जिनके माध्य में वह ठगी करता था। वह इतना शातिर था कि भारत में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर अपने फोन में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क पीवीएन के जरिए लोकेशन यूएई दिखाकर इंस्टाल कर रखा था। जिसके माध्यम से वह लड़की की तरह बनकर लड़कों से ठीक करता था।

वीडियो कॉल कर करता था न्यूड होने की जिद
नाबालिग लोगों से अश्लील बातें कर उनको जाल में फंसाता था। इसके बाद  पोर्न वेबसाइट से वीडियो डाउनलोड करके उनको न्यूड वीडियो भेजता और कहता था कि इसमें जो लड़की दिख रही है वह मैं ही हूं। इसके बाद वह लड़कों से उनके कपड़े उतारने की जिद करने लग जाता था। जिससे वह उनके न्यूड वीडियो बना सके। वीडियो रिकॉर्ड करके एक दो दिन बाद मनचाहे रुपए ऐंठता था। लड़का जो भी जिससे पैसे लेता वह ऑनलाइन ही लेता था।

ऐसे पुलिस की पकड़ में आया शातिर लड़का 
बता दें कि इस मामले में शिकार हुए एक युवक ने सिंगरौली पुलिस में कुछ दिन पहले शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि एक लड़की ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया है और वह उसे सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी दे रही है। जबकि वह वायरल करने के नाम पर पहले कई बार पैसा मुझसे ले चुकी है। मेरे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पहले  इन वीडियो वायरल होने से रोक लेता था। लेकिन अब वह भी मना कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उस लड़के से सख्ती से पूछताछ की जो युवक के वीडियो को वायरल होने से रोक लेता था। पहले तो वह मना करता रहा, लेकिन बाद में टूट गया और सारा गुनाह कबूल कर लिया। बाद में वही लड़का शातिर बदमाश निकला।

Share this article
click me!