ये क्या बोल गए BJP सांसद, ‘सरपंचों को 15 लाख तक भ्रष्टाचार करने की छूट, मुझसे कोई शिकायत मत करना’

मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra) ने सरपंचों को 15 लाख रुपए तक भ्रष्टाचार (corruption) करने की छूट दे दी है। सोमवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि जब लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं तो मैं उनसे कहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार 15 लाख रुपए तक है तो मेरे पास मत आना।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2021 2:37 AM IST / Updated: Dec 28 2021, 08:08 AM IST

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra) ने सरपंचों को 15 लाख रुपए तक भ्रष्टाचार (corruption) करने की छूट दे दी है। सोमवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि जब लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं तो मैं उनसे कहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार 15 लाख रुपए तक है तो मेरे पास मत आना। मेरे पास तभी आओ  जब भ्रष्टाचार 15 लाख रुपए से ज्यादा है। सांसद ने इसकी वजह भी बताई। उनका कहना था कि एक सरपंच चुनाव में 7 लाख रुपए तक खर्च कर देता है। इसके बाद उसे दूसरी बार भी सरपंची का चुनाव लड़ना होता है। इसके लिए भी 7 लाख रुपए खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। एक लाख रुपए महंगाई बढ़ने के हिसाब से इकट्ठा कर लेता है। इसलिए किसी को 15 लाख तक के भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं करनी चाहिए।

सांसद मिश्रा सोमवार को रीवा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में मीडिया कार्याशाला को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरपंचों को 15 लाख तक के भ्रष्टाचार की छूट होनी चाहिए। अपनी बात को सही साबित करने के लिए उन्होंने ये सारे तर्क भी दिए हैं। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने यह भी कहा कि वे यह सब मजाक में कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच 15 लाख से ज्यादा का भ्रष्टाचार करे, तभी उसकी शिकायत करनी चाहिए। बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यही देश की गंदी सच्चाई है। भ्रष्टाचाार की कड़ी नीचे से लेकर ऊपर तक बनी हुई है।

Latest Videos

 

मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं....इसी से निकलते हैं पीएम आवास
जनार्दन मिश्रा ने करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। रीवा सांसद ने कहा था कि पीएम आवास पीएम मोदी की दाढ़ी से निकलते हैं। मोदी की दाढ़ी में घर ही घर है। एक बार हिलाते तो 50 लाख, दूसरी बार मटकाते हैं तो एक करोड़। जितनी बार हिलाएंगे घर-घर मिलेंगे। इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे। जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा। मोदी की दाढ़ी अमर है और तुम्हारे आवास भी अमर हो जाएंगे। इसलिए मोदी की दाढ़ी देखते रहो और आवास पाते रहो।

BJP सांसद ने PM Modi की कुछ हटके की तारीफ, कहा-प्रधानमंत्री एक बार दाढ़ी फटकारते हैं तो गिरते 50 लाख घर

6 साल में करोड़पति बन गई एक लेडी सरपंच; हर महीने मिलते थे 3000 रुपए, घर में मिले 12 करोड़

MP: दलित ने मजदूरी मांगी तो दबंग ने तलवार से काट द‍िया हाथ, डॉक्टर्स ने 5 घंटे ऑपरेशन कर जोड़ दिया

Share this article
click me!

Latest Videos

बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो