महाशिवरात्रि पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या-काशी की तरह जगमगाएगी महाकाल की नगरी उज्जैन, जानिए पूरा प्लान

इस आयोजन में सामाजिक संगठनों, छात्र और दूसरे धर्मों से जुड़े लोगों को भी जोड़ा गया। कई समितियों का गठन किया गया। क्षिप्रा नदी के किनारे एक हजार दीपक लगाकर इसका बकायदा रिहर्सल भी किया गया। प्रशासन की तरफ से ऐसी प्लानिंग बनाई गई है ताकि एक आदमी कम से कम 100 दीये लगा सके।

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2022 5:08 AM IST / Updated: Feb 21 2022, 10:53 AM IST

उज्जैन : एक मार्च को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) पर इस बार उज्जैन (Ujjain) का नजारा अद्भुत होगा। अयोध्या की तरह महाकाल की नगरी का श्रृंगार होगा। 21 लाख दीये शहर को अपनी रौशनी से जगमग करेंगे। इस दिन यहां का नजारा दीपावली की तरह होगा। शहर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्च आएगा। बता दें कि अयोध्या (Ayodhya) में दिवाली पर 12 लाख दीपक जलाए गए थे जबकि वाराणसी (Varanasi) में देव दीपावली पर 15 लाख से ज्यादा। अब इन दोनों शहरों से ज्यादा दीयों से उज्जैन को सजाने का प्लान है।

ये है पूरा प्लान
उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 9 दिनों तक पर्व मनाया जाता है। कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जब इस पर्व को लेकर योजना बन रही थी तो प्लान था कि 15 लाख दीये जलाए जाएंगे लेकिन कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता को देखते हुए 21 लाख दीये जलाने की योजना बनाई गई। इसमें सामाजिक संगठनों, छात्र और दूसरे धर्मों से जुड़े लोगों को भी जोड़ा गया। कई समितियों का गठन किया गया। क्षिप्रा नदी के किनारे एक हजार दीपक लगाकर इसका बकायदा रिहर्सल भी किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से ऐसी प्लानिंग बनाई गई है ताकि एक आदमी कम से कम 100 दीये लगा सके।

Latest Videos

कहां कितने दीये जलाए जाएंगे
महाशिवरात्रि पर क्षिप्रा नदी के भूखी माता मंदिर घाट से लेकर रामघाट तक 12 लाख दीपक लगाए जाएंगे। तीन लाख दीपक अलग-अलग जगह, घरों और प्रतिष्ठानों में लगेंगे। महाकाल मंदिर में 51 हजार, फ्रीगंज टॉवर पर एक लाख, शहर के मंगलनाथ, चिंतामन मन, काल भैरव, भूखी माता, हरसिद्धि मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी दीपक जलाए जाएंगे। दीयों को लगाने के लिए 12 हजार स्वयंसेवक लगेंगे। इसके लिए जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, नगर निगम और स्मार्ट सिटी को जिम्मेदारी दी गई है। 

बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया में यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में दीपक जलाए जाएंगे। आयोजन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अफसरों से संपर्क किया गया है। जल्द ही, टीम के कुछ सदस्य तैयारी देखने उज्जैन आने वाले हैं। सभी दीये शाम सात बजे एक साथ जलाए जाएंगे। शाम सात बजे सायरन बजेगा और फिर दीये जलने शुरू हो जाएंगे। सभी दीपक करीब एक घंटे तक जलेंगे।

इसे भी पढ़ें-नए साल में महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पढ़िए ये खबर, मंदिर में एंट्री से भस्मआरती तक आए नए निर्देश

महाशिवरात्रि के 9 दिन

21 फरवरी पहला दिन पंचमी, सुबह चार बजे नियम के अनुसार भस्म आरती के बाद 9 बजे कोटेश्वर से अभिषेक और गर्भगृह में 11 दिन तक विशेष अभिषेक 11 पंडितों द्वारा हर रोज किया जाएगा। 11 दिन संध्या के समय पंचामृत पूजन के बाद अलग-अलग श्रृंगार होगा। जिसमे चंदन श्रृंगार, जलाधारी और विशेष वस्त्र अर्पित किए जाएंगे। 22 फरवरी दूसरे दिन छट के रोज शेष नाग श्रृंगार बाबा महाकाल का किया जाएगा। 23 फरवरी को तीसरे दिन घटाटोप (चांदी का मुकुट) श्रृंगार किया जाएगा। 24 फरवरी को चौथे दिन घटाटोप पर मस्तक श्रृंगार (छबिना दर्शन)। 25 फरवरी को पांचवे दिन मनमेश श्रृंगार दर्शन। 26 फरवरी छठे दिन शिव की गौद में पार्वती के अद्भुत श्रृंगार दर्शन। 27 फरवरी सातवें दिन बाबा शिव तांडव रूप में भक्तों को दर्शन लाभ देंगे। 28 फरवरी आठवें दिन बाबा साकार से निराकार रूप धारण कर दर्शन देंगे। 24 घंटे बाबा को जल अर्पित किया जाएगा। रात्रि जागरण होगा और चार पहर का पूजन होगा। रात 12 से सुबह चार बजे तक।

इसे भी पढ़ें-पत्नी की मौत के बाद महाकाल के चरणों में चढ़ाए लाखों के गहने, करवाचौथ से एक दिन पहले पूरी की अंतिम इच्छा

एक मार्च 9वां दिन

एक मार्च 9वें दिन सुबह 4 बजे पूजन के बाद श्रृंगार और सेहरा दर्शन। बाबा को 1000 बिल पत्र अर्पित कर सप्त धान प्रतिमा पर अर्पण किए जाएंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे तक सेहरा दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु।  सेहरा दर्शन आरती में रजत सिक्का मंदिर समिति की और से बाबा पर न्यौछावर किया जाता है। वो सिक्का पुजारियों के पास जाता है। ये परंपरा वर्षो से चली आ रही है। सेहरा के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है और साल में पहला वो दिन होता है जब दो बजे दोपहर में भास्मार्ती की जाती है।

इसे भी पढ़ें-महाकाल की भस्म आरती में कर्नाटक से मुस्लिम युवक हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा, लड़की ने भाई बताकर कराई एंट्री

इसे भी पढ़ें-CM शिवराज ने उज्जैन में महाशिवरात्रि को लेकर किया बड़ा ऐलान, PM मोदी की तुलना विवेकानंद से कर दी!


 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh