बस स्टॉप की फेयर कलेक्शन मशीन पर अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, अफसर भी शॉक्ड

भोपाल में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड(BCCL) के एक बस स्टैंड पर लगी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2019 5:12 AM IST

भोपाल. राजधानी के होशंगाबाद रोड स्थित विद्यानगर बस स्टैंड पर लगी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन ने यात्रियों को शर्मसार कर दिया। जैसे ही लोग मशीन से टिकट लेने पहुंचे, मशीन की स्क्रीन पर उन्हें अश्लीली वीडियो चलते दिखा। यह देखकर हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि यह मशीन शहर में चल रहीं बसों का संचालन करने वाली कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड(BCCL) ने लगवाई है। बसों के संचालन नगर निगम की ऑब्जर्वेशन में होता होता है। मामले की जानकारी लगते ही BCCL और नगर निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया।


वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस में पहुंच गया है। यह मशीन मेसर्स हरमन इंटरनेशनल प्रालि. संचालित करती है। इस कंपनी के अलावा BCCL और नगर निगम ने पुलिस में मशीन से छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मशीन में 28 अक्टूबर को छेड़छाड़ करके वीडियो अपलोड किया गया। हैरानी की बात यह है कि इतने समय बाद भी किसी जिम्मेदार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

ट्रांजेक्शन में भी गड़बड़ी की आशंका
यह मामला सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि मशीन में होने वाले ट्रांजेक्शन में भी गड़बड़ी की गई होगी। यानी पैसों के संग हेरफेर। BCCL के डायरेक्टर केवल मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को उन्हें वीडियो मिला। उन्होंने बताया कि मशीन में छेड़छाड़ करके कुछ गाने भी अपलोड किए गए। हालांकि वे यह नहीं बता पाए कि कंपनी का सॉफ्टवेयर यह गड़बड़ी क्यों नहीं पकड़ पाया। मिश्रा ने कहा कि मशीन में कोई दूसरी डिवाइस नहीं लगाई जा सकती है। लेकिन मशीन हैक हुई है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। नगर निगम के कमिश्नर बी विजय दत्ता ने कहा कि फिलहाल सभी 44 स्टॉप पर लगी मशीन की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं।

Share this article
click me!