कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुआ रेप का केस, पीड़िता बोली- शादी का वायदा कर कई बार बनाए शारीरिक सबंध

Published : Nov 21, 2022, 01:13 PM ISTUpdated : Nov 21, 2022, 01:16 PM IST
कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुआ रेप का केस, पीड़िता बोली- शादी का वायदा कर कई बार बनाए शारीरिक सबंध

सार

मध्य प्रदेश के धार जिले से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। 38 वर्षीय महिला ने खुद को सिंघार की पत्नी बताते हुए मामला दर्ज करवाया है। जिले के नौगांव थाने में दर्ज मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने बीते एक साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। 

धार(Madhya Pradesh).  मध्य प्रदेश के धार जिले से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। 38 वर्षीय महिला ने खुद को सिंघार की पत्नी बताते हुए मामला दर्ज करवाया है। जिले के नौगांव थाने में दर्ज मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने बीते एक साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। विधायक पर मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने और अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप महिला ने लगाया है।

जानकारी के मुताबिक विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला जबलपुर की है। उसने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों से फोन पर बातें होने लगी। सिंघार ने उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद महिला विधायक के दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल निवास पर उमंग सिंघार क साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विधायक ने जबरन उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। जब महिला ने शादी करने की बात की तो वह मुकर गए। 

शिकायत करने की धमकी पर की शादी 
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने विधायक से शादी की बात की तो वह मुकर गए। इस पर उसने पूरे मामले को सार्वजनिक करने और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद विधायक उमंग सिंगार ने अपने भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि सिंगार ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और दोस्तों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल भी किया। महिला ने उमंग सिंगार पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।  

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की केस दर्ज होने की पुष्टि 
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधायक उमंग सिंघार पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने  दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें...

शॉकिंग क्राइम: बेटे ने बीमा का क्लेम लेने के लिए कर दी पिता की हत्या, बनाया था खतरनाक प्लान-पुलिस भी हैरान

 सगी बहनों को घर से अगवाकर दुष्कर्म, मां बोली- आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस- घर पर चले बुलडोजर

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उज्जैन में CM मोहन यादव ने लॉन्च की महाकाल-ओंकारेश्वर प्रसाद पोस्टल सेवा, 16800 ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मान
MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी