मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों को पहले अगवा किया गया फिर उन्हें सूनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। 3 दिन अपहर्ताओं के चंगुल में रहने के बाद किसी तरह दोनों लड़कियां अपहर्ताओं को झांसा देकर भागने में कामयाब हो गईं।

गुना(Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों को पहले अगवा किया गया फिर उन्हें सूनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। 3 दिन अपहर्ताओं के चंगुल में रहने के बाद किसी तरह दोनों लड़कियां अपहर्ताओं को झांसा देकर भागने में कामयाब हो गईं। घर आने के बाद परिजनों से आप बीती बताई तो परिजन उन्हें लेकर थाने गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला गुना जिले के रुठियाई कस्बे का है। रुठियाई कस्बे में दो बहनों को घर से अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह नामजद आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस अफसरों ने इस तरह की किसी भी आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा है कि जांच चल रही है।

पड़ोस के रहने वाले शख्स ने किया था अगवा 
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों को पड़ोस के रहने वाले ही एक शख्स ने अगवा किया था। आरोपियों के चंगुल छूट कर आने के बाद वारदात की शिकायत उन्होंने रुठियाई पुलिस चौकी में भी दर्ज कराई है। इसमें एक पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। मामले में तीन महिलाओं सहित करीब 9 लोगों पर अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद आखिरकार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन एफआईआर में कई लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए, जिन पर परिजनों को संदेह है। इसकी शिकायत करने कलेक्टर के पास आए पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर घंटों तक परेशान करने और बाद में सही रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। पीडि़तों की मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।