प्यार का पंचनामा: बेवफा बीवी को पति ने कई टुकड़ों में काटा, अलग-अलग जगह पर दफनाया सिर और धड़

 मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक शैतान पति ने ऐसी दरिंदगी की है कि पुलिस तक शॉक्ड है। आरोपी ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लाश के कई टुकड़े कर धड़ और सिर जंगल में गाड़ दिए।

Arvind Raghuwanshi | Published : Nov 21, 2022 10:33 AM IST / Updated: Nov 21 2022, 04:41 PM IST

शहडोल (मध्य प्रदेश). पिछले दिनों दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस के बाद रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से इसी तरह की शॉकिंग वारदातें सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक ऐसी ही घटना हुई है, जिसने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पहले से तो बेरहमी से हत्या की। इसके बाद कुल्हाड़ी से शव से सिर और धड़ अलग-अलग कर जंगल में गाड़ दिए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेवफाई के शक में पत्नी के किए 2 टुकड़े
दरअसल, यह दर्दनाक घटना शहडोल जिले के करोंदिया गांव की है। यहां के निवासी राम किशोर पटेल ने अपनी पत्नी सरस्वती पटेल की हत्या की है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि उसकी बीवी का कहीं अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं उसे पता चल गया था कि पत्नी का अवैध संबंध है। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया। मर्डर करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

एक जगह मिला धड़ तो दूसरी जगह गड़ा था सिर
जब काफी दिनों तक पति-पत्नी का कोई पता नहीं चला तो आरोपी के छोटे भाई ने भैया और भाभी की 13 नंवबर को पुलिस में  गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो जांच के दौरान गांव के पास जंगल से एक महिला के कपड़े मिले। जिसके बाद  जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया तो सिर एक जगह दबा हुआ मिला। कुछ दूर पर महिला का बाकी का धड़ मिला। जब उसकी पहचान की गई तो पता चला कि यह लाश सरस्वती नाम की महिला का है। जिसकी शिकायत उसके देवर ने दर्ज कराई थी।

एक साल से घर से बाहर गया पति लौटा तो...
अब पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले हैवान पति क राम किशोर को नरसिंहपुर जिले के करेली इलाके से गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने जुर्म कबूलते हुए कहा कि वह काम के चलते मजूदरी करने के लिए एक साल से राज्य से बाहर गया हुआ था। दिवाली पर जब वो अपने घर लौटा था, उसके बाद उसे पता चला कि पत्नी का किसी दूसरे पुरुषों के साथ अवैध संबंध था, बस इसी चरित्र पर संदेह के चलते वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें-कमरे का भयावह मंजर देख सिहर उठे लोग, खून से सने पत्नी-पत्नी और बेटा तड़प रहे थे...कुल्हाड़ी से कटी थी गर्दन

Share this article
click me!