5 स्टार होटल में ले जाकर पति ने पत्नी से कहा- दूसरे मर्दों संग संबंध बनाओ, No बोलने पर की दरिंदगी

Published : Oct 17, 2022, 05:14 PM ISTUpdated : Oct 17, 2022, 05:43 PM IST
5 स्टार होटल में ले जाकर पति ने पत्नी से कहा- दूसरे मर्दों संग संबंध बनाओ, No बोलने पर की दरिंदगी

सार

मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला को उसके पति ने वाइफ स्वैप गेम में शामिल होने के लिए कहा। इनकार करने पर महिला की पिटाई की गई और दो दिन तक रूम में बंद कर रखा गया।   

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर wife swap (पत्नी की अदला-बदली) के खेल में शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि पति अम्मर उसे राजस्थान के बीकानेर के एक 5 स्टार होटल में ले गया था। वहां उसने दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहा। मना करने पर पति ने मारपीट और दरिंदगी की। 

आरोपी अम्मर बीकानेर के एक 5 स्टार होटल का मैनेजर है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि पति ने उससे वाइफ स्वैप गेम में शामिल होने के बारे में पूछा था। उसने इस खेल में शामिल होने से इनकार किया तो पति ने मारपीट की और असभ्य कहा। इसके बाद पति ने महिला के साथ अननेचुलर सेक्स किया। उसने पत्नी का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे होटल रूम में बंद कर दिया। 

महिला का आरोप- लड़कों से भी संबंध बनाता है मेरा पति 
महिला ने बताया है कि उसे होटल के रूम में बंद करने के दो दिन बाद उसका पति लौटा था। उसने आरोप लगाया है कि मेरा पति शराबी है। वह ड्रग्स भी लेता है। कई लड़कियों और यहां तक की लड़कों के साथ भी सेक्स संबंध उसके लिए आम बाद है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति द्वारा पिटाई किए जाने से उसे गंभीर चोटें आईं हैं। 

ससुराल वालों ने महिला की शिकायत पर नहीं दिया ध्यान
पुलिस शिकायत के अनुसार महिला ने यह भी बताया है कि उसकी सास और भाभी दोनों ने उसके पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपए दहेज की मांग की। महिला ने पति की शिकायत ससुराल वालों ने की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उल्टे उसे ही मॉडर्न नहीं होने के लिए दोषी ठहराया।

यह भी पढ़ें- स्कूल टीचर ने छात्र के साथ 8 बार किया सेक्स, लड़के से कहा- किसी को ना बताना ये बात, लेकिन...

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कई महीनों तक प्रताड़ित किया गया। पिटाई से उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे उसके रिश्तेदार मायके ले गए। मायके आने के बाद महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना की प्रभारी अंजना धुर्वे ने कहा कि आरोपी पति और उसकी सास और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 377, 498 ए, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- केरल मानव बलि कांड: पति को छोड़कर किसी और के साथ रिलेशन में थी रोसलिन, क्या एडल्ट फिल्मों की हीरोइन थी?

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!