चंडीगढ़ MMS के बाद IIT बॉम्बे की गर्ल्स हॉस्टल में कांड, कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से नहाते बनाया Video

Published : Sep 20, 2022, 06:37 PM ISTUpdated : Sep 20, 2022, 06:50 PM IST
चंडीगढ़ MMS के बाद IIT बॉम्बे की गर्ल्स हॉस्टल में कांड, कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से नहाते बनाया Video

सार

 चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते वीडियो के बाद अब आईआईटी बॉम्बे से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कैंटीन कर्मचारी ने हास्टल 10 (H10) के वॉशरूम में लड़की के नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है।

मुंबई. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला अभी सुलझा नहीं था कि अब IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। संस्थान की एक छात्रा ने पवई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने बताया कि रात को  कैंटीन कर्मचारी ने हॉस्टल के बाथरूम से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। 

छात्रा ने पुलिस को बताई पूरी कहानी...कैसे और कब बना वीडियो
दरअसल, यह शर्मनाक घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे में पढ़ने वाली स्टूडेंट ने पुलिस के पास जाकर पूरी काहनी बताई। वहीं पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी शुरूआती जांच में उसके मोबाइल से कोई वीडियो नहीं मिला है। फिलहाल उसके फोन को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी ने पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड किया
छात्रा ने बताया कि यह वीडियो हॉस्टल 10 (H10) के वॉशरूम में नहाने के दौरान रिकॉर्ड किया है।  छात्रा वॉशरूम गई थी उस दौरान आरोपी कैंटीन कर्मचारी  खिड़की की जाली से वीडियो बना रहा था। जैसे ही छात्रा ने शोर मचाया तो वह भाग गया। वहीं IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। साथ ही वह छात्रा के साथ खड़े हं।

हॉस्टल के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
वहीं इस पूरे मामले को लेकर आईआईटी बॉम्बे के डीन प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा-हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे। जैसे ही आरोपी के बारे में पता चला हमारे संस्थान ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया है। बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। इसके अलावा हॉस्टल की चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग लगाई गई है। (खबर के प्रस्तुतिकरण में प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है)


यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा: लड़की के मोबाइल से 12 वीडियो और मिले, सभी फुटेज आपत्तिजनक

Chandigarh MMS: सोशल मीडिया से कैसे हटता है आपत्तिजनक कंटेंट, क्या होती है पूरी प्रक्रिया, जानें

Chandigarh MMS: कोई चोरी-चुपके बना ले आपका अश्लील वीडियो तो जानें अपना अधिकार और क्या कहता है कानून

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट