'वांटेड' फेम सलमान खान के घर से निकला एक मोस्ट वांटेड, 20 साल बाद हुआ पर्दाफाश

Published : Oct 10, 2019, 11:39 AM ISTUpdated : Oct 10, 2019, 11:41 AM IST
'वांटेड' फेम सलमान खान के घर से निकला एक मोस्ट वांटेड, 20 साल बाद हुआ पर्दाफाश

सार

फिल्म अभिनेता सलमान खान के बंगले पर पुलिस ने धावा बोलकर 29 साल से फरार एक वांटेड क्रिमिनल को अरेस्ट किया है। यह आरोपी 1990 में गिरफ्तार हुआ था। लेकिन जमानत मिलने के बाद से गायब हो गया था।

मुंबई. मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से एक मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बुधवार को सलमान के घर पर धावा बोला था। इस मामले में पुलिस सलमान खान से भी पूछताछ करेगी। यह शख्स 29 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता आ रहा था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, 62 साल का शक्ति सिद्धेश्वर राणा पिछले 20 साल से केयर टेकर बनकर सलमान खान के घर पर रह रहा था। आरोपी कई चोरी और मारपीट के मामले में वांटेड था। 1990 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वो गायब हो गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी को एक मामले में जेल हुई थी। उसे जमानत मिली थी। लेकिन उसके बाद वो अंडरग्राउंड हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बुधवार को सलमान खान के घर पहुंची थी। बताते हैं कि कुछ दिन पहले सीनियर पुलिस अफसरों की बैठक में गैर जमानती वॉरेंट तामील कराने पर चर्चा हुई थी। इस आरोपी की जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 में इंस्पेक्टर निनाद सावंद कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गोराई में देखा गया है। जब पुलिस ने जाल बिछाया, तो मालूम चला कि वो सलमान खान के घर पर केयर टेयर के रूप में रह रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में रुके हुए गैर जमानती वॉरेंट तामील करने के मामले में चर्चा की गई थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 में  इंस्पेक्टर निनाद सावंद सिद्धेश्वर राणा के केस पर जांच कर रहे थे। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब पता चला कि वह गोरई बीच के आस पास रह रहा है और सलमान खान के बंगले में काम कर रहा है, इसी आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। ज्ञात हो कि ये शख्स वहां पिछले 15 वर्षो से काम कर रहा है।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video