शिंदे गुट के बालासाहेबांची शिवसेना को मिला नया सिंबल, 'दो तलवारें और ढाल' होगा नया चुनाव चिह्न

Published : Oct 11, 2022, 08:16 PM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 08:21 PM IST
शिंदे गुट के बालासाहेबांची शिवसेना को मिला नया सिंबल, 'दो तलवारें और ढाल' होगा नया चुनाव चिह्न

सार

महाराष्ट्र शिवसेना के दूसरे गुट यानी शिवसेना शिंदे गुट को नया सिंबल अलॉट कर दिया गया है। एक दिन पहले उद्धव ठाकरे गुट को पार्टी का नया नाम व सिंबल अलॉट किया था। शिंदे के गुट को बालासाहेबांची शिवसेना नाम मिला था।

Shiv Sena Shinde group alloted symbol: महाराष्ट्र शिवसेना के दूसरे गुट यानी शिवसेना शिंदे गुट को नया सिंबल अलॉट कर दिया गया है। एक दिन पहले उद्धव ठाकरे गुट को पार्टी का नया नाम व सिंबल अलॉट किया था। शिंदे के गुट को बालासाहेबांची शिवसेना नाम मिला था। मंगलवार को शिंदे गुट को 'दो तलवारें और ढाल' सिंबल आवंटित कर दिया है। दरअसल, शिंदे गुट ने 'दो तलवारें और ढाल' की मांग की थी लेकिन यह सिंबल फ्री सिंबल की श्रेणी में नहीं था। चुनाव आयोग ने 2004 में इस सिंबल को पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट को आवंटित किया था। लेकिन इसको आयोग ने मंगलवार को फ्री करके शिंदे गुट को आवंटित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ठाकरे गुट को सोमवार को अलॉट हुआ था नया सिंबल मशाल

शिवसेना ठाकरे गुट को सोमवार को चुनाव आयोग ने नया सिंबल अलॉट कर दिया था। सोमवार को ही दोनों गुटों को नया नाम मिला। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट द्वारा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए गए विकल्पों में एक चिह्न अलॉट कर दिया गया है। ठाकरे गुट को मशाल सिंबल मिला है। अंधेरी पूर्व उप चुनाव में ठाकरे गुट इस चुनाव चिह्न से प्रचार कर सकता है। 

दोनों गुटों को नया नाम भी मिला

शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को अब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नाम से जाना जाएगा। जबकि नया सिंबल मशाल होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बालासाहेबांची शिवसेना (बालासाहेब की शिवसेना) कहा जाएगा। 

शनिवार को शिवसेना का चुनाव चिह्न हो गया था सील

शिवसेना की लड़ाई चुनाव आयोग में पहुंचने के बाद चुनाव चिह्न को शनिवार को सील कर दिया गया था। दरअसल, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुटों ने खुद को असली शिवसेना बताते हुए सिंबल और पार्टी के नाम पर दावा किया है। इसी बीच मुंबई अंधेरी पूर्व उप चुनाव के ऐलान के बाद शिंदे गुट ने सिंबल को लेकर एक बार फिर दावा किया। शनिवार को आयोग ने फैसला करते हुए दोनों गुटों पर तीर-धनुष के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए शिवसेना के चुनाव चिह्न को सीज कर दिया था। पढ़िए पूरी खबर...

यह भी पढ़ें:

Swiss Bank में भारतीय अकाउंट्स की डिटेल लिस्ट मिली, स्विटजरलैंड ने 101 देशों के 34 लाख अकाउंट्स किया शेयर

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी