करोड़ों में है मुंबई बीजेपी अध्यक्ष की प्रॉपर्टी, सिर्फ पत्नी के पास 7 करोड़ का सोना-चांदी

Published : Oct 04, 2019, 11:19 AM IST
करोड़ों में है मुंबई बीजेपी अध्यक्ष की प्रॉपर्टी, सिर्फ पत्नी के पास 7 करोड़ का सोना-चांदी

सार

भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने मालाबार हिल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

मुंबई(Mumbai). महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज नामांकन की आखिरी तारीख है। अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवार एक एक कर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। कई उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। हलफनामे में उनकी संपत्ति का विवरण भी सामने आ रहा है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने मालाबार हिल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

लोढ़ा 441 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। राजस्थान में जमीन भी है। भाजपा नेता मुंबई के मशहूर बिल्डर हैं। लोढ़ा और उनकी पत्नी के नाम 252 करोड़ की चल संपत्ति है। दोनों 189 करोड़ की अचल संपत्ति के भी मालिक हैं। भाजपा नेता के पास एक जगुआर कार है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है। लोढ़ा के पास बड़े पैमाने पर बॉन्ड्स और शेयर भी हैं।

भाजपा नेता के पास दक्षिण मुंबई में पांच अपार्टमेंट भी हैं।  राजस्थान में एक प्लॉट है। भाजपा नेता और पत्नी के नाम पर मालाबार हिल में भी एक फ़्लैट है।
पत्नी के नाम पर दक्षिण मुंबई में भी एक फ़्लैट है।  इनके नाम मुंबई में भी एक कॉमर्शियल फ़्लैट है।  हलफनामे के मुताबिक लोढ़ा पर पांच मामले भी बहाल रहे हैं। इसमें एक धोखाधड़ी का मामला भी है।  

2009 में लोढ़ा की कुल संपत्ति 68.64  करोड़ थी।  2014 में ये 198 .61 करोड़ हो गई। भाजपा नेता की पत्नी के नाम कोई कार नहीं है। हलफनामे के मुताबिक लोढ़ा के पास 6 ,55, 89 , 812 रुपये कीमत का जबकि पत्नी के नाम 7, 22, 03, 130 रुपये कीमत का सोना-चांदी है।  
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल