8 दरिंदे, एक युवती और 12 घंटे: एक 16 साल की लड़की की रूह कंपा देने वाली दास्तां...

Published : Dec 18, 2022, 06:59 PM ISTUpdated : Dec 18, 2022, 07:03 PM IST
8 दरिंदे, एक युवती और 12 घंटे: एक 16 साल की लड़की की रूह कंपा देने वाली दास्तां...

सार

युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी 8 लोगों को अरेस्ट भी कर लिया है। 

Maharashtra Gangrape: महिलाओं के सुरक्षा के मामले में महाराष्ट्र काफी बेहतर राज्य माना जाता है लेकिन मुंबई के पास एक घटना ने शर्मसार कर दिया है। राज्य के पालघर के पास एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। 16 साल की नाबालिग के साथ हुए इस रेप में 8 लोग शामिल रहे। करीब 12 घंटे तक युवती के साथ इन लोगों ने मनमानी की है। रात 8 बजे से सुबह 11 बजे तक दरिंदों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया और फिर एक सुनसान इलाके में ले जाकर फेंक दिया। 

युवती की शिकायत पर 8 लोगों को किया अरेस्ट

16 साल की नाबालिग ने बताया कि पालघर क्षेत्र में उसे एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर ले गया। समुद्र किनारे के गांव में एक खाली बंगले में उसे एक आरोपी लेकर गया। वहां उसने शुक्रवार की शाम को कई लोगों को बुला लिया। यहां खाने-पीने के बाद उन लोगों ने उसके साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। युवती ने पुलिस को बताया कि रात के आठ बजे से सुबह 11 बजे तक उसके साथ 8 लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। युवती ने बताया कि बंगले पर रेप करने के बाद उसे समुद्र तट पर भी लेकर गए जहां उसे झाड़ियों में ले जाकर अपनी मनमानी की। गैंगरेप के बाद उन लोगों ने उसे छोड़ दिया।

किसी तरह युवती पहुंची पुलिस के पास

पीड़िता शनिवार को उनके चंगुल से छूटने के बाद पालघर पुलिस स्टेशन पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी 8 लोगों को अरेस्ट भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती नाबालिग है। उसे पहले एक बंगले में ले जाकर रातभर रेप किया गया है। इसके बाद उसे कहीं समुद्र के किनारे लेकर आरोपी गए हैं। वहां भी किसी जगह पर उसके साथ गैंगरेप किए हैं। युवती के मेडिकल टेस्ट कराए लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

डोकलाम में जब भारतीय सेना चीन से लड़ रही थी तो राहुल गांधी चीनियों के साथ पी रहे थे सूप: अनुराग ठाकुर

गवर्नर को हटाने के लिए MVA का हल्ला बोल मार्च, मराठी महापुरुषों का अपमान करने वाले को तत्काल हटाएं नहीं तो...

बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से बीजेपी में उबाल, दूतावास के सामने हाय-हाय पाकिस्तान के नारे

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं नेहरू की गलतियों की प्रायश्चित यात्रा निकाले हैं: जेपी नड्डा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट