महाराष्ट्र: शेल्टर होम का संचालक गिरफ्तार, बेसहारा बच्चियों से करता था रेप

Published : Nov 27, 2022, 03:03 PM IST
महाराष्ट्र: शेल्टर होम का संचालक गिरफ्तार, बेसहारा बच्चियों से करता था रेप

सार

नासिक के एक शेल्टर होम के संचालक हर्षल उर्फ सोनू को पुलिस ने 14 साल की लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शेल्टर होम में रहने वाली अन्य बच्चियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने कई और लड़कियों के साथ भी रेप किया था।

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने शेल्टर होम में एक ऐसे संचालक को गिरफ्तार किया है जो शेल्टर होम में रहने वाली बेसहारा बच्चियों के साथ रेप करता था। शेल्टर होम में रहने वाली 14 साल की लड़की से रेप के मामले में यह गिरफ्तार हुई।

रविवार को गिरफ्तार हुआ आरोपी महसरुल शिवरा स्थित शेल्टर होम ज्ञानदीप गुरुकुल आधारश्रम का संचालक है। पुलिस ने शेल्टर होम में रहने वाली अन्य लड़कियों का भी बयान दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 1) किरण कुमार चव्हाण ने कहा कि अन्य लड़कियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी ने उनके साथ भी रेप किया था। 

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे का दावा: महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों को चुनाव के पहले कर्नाटक को सौंपे जाने की चल रही तैयारी

लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ और अधिक केस दर्ज कर रही है। आरोपी हर्षल उर्फ सोनू से महसरूल थाने में शनिवार की देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें- 6 माह के बच्चे ने खेलते हुए मुंह मे डाल ली मछली, गले मे फंसने से घुट गया दम, मौत

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल