पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो दबाओ कमल का बटन: यूपी डिप्टी CM

Published : Oct 08, 2019, 02:10 PM ISTUpdated : Oct 08, 2019, 02:14 PM IST
पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो दबाओ कमल का बटन: यूपी डिप्टी CM

सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का माहौल इन दिनों गर्म है। ऐसे में पार्टियां दूसरे राज्यों से अपने स्टार प्रचारकों को बुलाकर तूफानी कैम्पेन कर रही हैं। मुंबई में उत्तर भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनता को संबोधित किया। डिप्टी सीएम इस कैंपेन में एक विवादित बयान भी दे डाला, मौर्या ने कहा, जनता को अगर पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो आने वाले 21 तारीख को कमल का बटन दबाएं।

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का माहौल इन दिनों गर्म है। ऐसे में पार्टियां दूसरे राज्यों से अपने स्टार प्रचारकों को बुलाकर तूफानी कैम्पेन कर रही हैं। मुंबई में उत्तर भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित किया। डिप्टी सीएम इस कैंपेन में एक विवादित बयान भी दे डाला, मौर्य ने कहा, जनता को अगर पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो आने वाले 21 तारीख को कमल का बटन दबाएं।

मुंबई में पार्टी का प्रचार करने आए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने भाषण में विवादित बयान दे दिया है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर मशहूर मौर्य ने कहा, जनता को अगर पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना है तो आने वाले 21 तारीख को कमल का बटन दबाएं।

क्या कहा मौर्य ने?

यूपी के डिप्टी  सीएम ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा भारत को परमाणु हमले की धमकी देता है। इस धमकी से भारत समेत समूची दुनिया को डराने की कोशिश करता है। उसकी इस धमकी का जवाब देना है तो आनेवाले चुनाव में कमल का बटन दबाओ। कमल का बटन दबाने के बाद दो परमाणु गिराए जाएंगे। एक नापाक पाकिस्तान पर और दूसरा धारा 370 का विरोध करनेवालों पर।"  

कहां बोल रहे थे मौर्य ?

थाने के मानपाडा में उत्तर भारतीय संगठन की ओर से एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान महायुति के उम्मीदवार संजय केलकर भी मौजूद थे।

कब है महाराष्ट्र में चुनाव?

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना को 24 अक्टूबर को होगी। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चेंबर में बुलाकर गंदे जोक्स सुनाती है लेडी बॉस, इतना ही नहीं...29 साल के लड़के का दर्द वायरल
एक ईमेल…और खाली हो गईं 5 अदालतें! बॉम्बे हाई कोर्ट से नागपुर तक बम अलर्ट-साजिश या शरारत?