बांद्रा-वर्ली सी लिंक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत: मदद के लिए पहुंची एंबुलेंस से टकरा गईं 5 गाड़ियां

Published : Oct 05, 2022, 12:47 PM IST
बांद्रा-वर्ली सी लिंक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत: मदद के लिए पहुंची एंबुलेंस से टकरा गईं 5 गाड़ियां

सार

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक एंबुलेंस और चार कारों में टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई है। करीब आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा पोल संख्या 76 और 78 के बीच हुआ।  

मुंबई. मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक एंबुलेंस और चार कारों में टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई है। करीब आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा पोल संख्या 76 और 78 के बीच हुआ।  हादसे में घायल सभी 13 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। बी वाई एल नायर अस्पताल ले जाए गए 10 में से पांच लोगों को भर्ती से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। दो महिला और एक पुरुष इलाज के लिए अभी भी एडमिट हैं। दो अन्य को मामूली चोट थी, उनका इलाज कर घर भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मुम्बई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तड़के साढ़े 3 बजे ये दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सी लिंक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। एंबुलेंस घायलों को ले जाती इससे पहले पीछे से 3 और गाड़ियां इससे टकरा गईं। इस हादसे के बाद बाद सी लिंक पर चीख पुकार मच गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 4 से 5 लोगों की हालत बेहद चिंताजनक है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दे दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पीएम मोदी ने जताया शोक 
इश हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दु:खी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। ‘मैं उम्मीद करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।’

इसे भी पढ़ें-  PNB बैंक मैनेजर सुसाइड केस: सुरभि के पिता का आरोप, मारपीट करता था दामाद

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज