मुंबई में रफ्तार के कहर ने ली पांच लोगों की जान, मदद के लिए पहुंचे एम्बुलेंस को भी लगी टक्कर

Published : Oct 05, 2022, 11:39 AM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 02:37 PM IST
मुंबई में रफ्तार के कहर ने ली पांच लोगों की जान, मदद के लिए पहुंचे एम्बुलेंस को भी लगी टक्कर

सार

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रात करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।   

मुंबई। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार एसयूवी एम्बुलेंस और दूसरी गाड़ियों से टकरा गई। 

हादसा पोल नंबर 76 और 78 के बीच सी लिंक ब्रिज के दक्षिण की ओर जाने वाले खंड पर हुआ। यह पश्चिमी उपनगर बांद्रा को दक्षिण मुंबई में वर्ली से जोड़ता है। मुंबई पुलिस बताया है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क हादसे में 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई। 8 लोगों का इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के चलते बांद्रा से वर्ली जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

 

 

हादसे के बाद मदद के लिए आई थी एम्बुलेंस
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर जिस जगह भीषण सड़क हादसा उस जगह पर थोड़ी देर पहले हादसा हुआ था। एक कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर लग गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस आई थी और घायलों को हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी आ गई और सड़क पर खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। इस दौरान गाड़ियों के पास मौजूद लोग भी उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें- मुंबई: सड़क पर खड़ी एंबुलेंस को कार ने मारी टक्कर, 12 लोगों को रौंदते हुए निकली...भीषण हादसे का Video

घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक एम्बुलेंस और अन्य गाड़ियां खड़ी हैं। वहां कुछ लोग भी मौजूद हैं। सड़क के बचे हुए हिस्से से दूसरी गाड़ियां गुजर रही हैं। नियंत्रित गति से दौड़ रही कई गाड़ियां वहां से सुरक्षित रूप से निकल जाती हैं। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार आती है और सीधे सड़क पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को टकरा जाती है।  

यह भी पढ़ें- मातृ शक्ति की उपेक्षा नहीं की जा सकती, अपने परिवार से शुरू करें शक्ति के जागरण का काम: मोहन भागवत

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत