मुंबई: सड़क पर खड़ी एंबुलेंस को कार ने मारी टक्कर, 17 लोगों को रौंदते हुए निकली...भीषण हादसे का Video

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे होना अनिवार्य है। जिसकी वजह से इस रोड पर चलने वाली गाड़ियां 100 से ज्यादा स्पीड में चलती हैं। पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रोड पर खड़ी एक एंबुलेंस को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। कार लोगों को रौंदते हुए निकल गई जिसके बाद 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना से पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था एंबुलेंस उसी में घायल लोगों को लेने पहुंची थी। लोगों को रोड किनारे बैठाया जा रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने सबको रौंद दिया। घटना देर रात 3.30 बजे की बताई जा रही है। बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे होना अनिवार्य है। जिसकी वजह से इस रोड पर चलने वाली गाड़ियां 100 से ज्यादा स्पीड में चलती हैं। पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video