पुणे के चिंचवड़ में 14 साल के नाबालिग ने 23 वर्षीय महिला के साथ किया रेप, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी शॉक्ड

पुणे के चिंचवड़ से रेप का मामला सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़क ने 23 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है। आज उसको  किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2022 5:32 AM IST / Updated: May 19 2022, 11:04 AM IST

पुणे. महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ से एक 23 वर्षीय महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। जहां पीड़िता के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय लड़के ने बलात्कार किया। आरोपी ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब युवती के परिवार के लोग काम से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दरिंदगी की कहानी
दरअसल, आरोपी ने इस दरिंदगी की घटना बुधवार दोपहर अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने  पिंपरी चिंचवाड़ क्षेत्राधिकार  पुलिस स्टेशन में मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपनी मां और मौसी के साथ रहती है, दोनों दिन में काम पर जाते हैं। बुधवार की दोपहर जब उसकी मौसी काम से लौटी तो उसने अपनी भतीजी को परेशान और सहमा देखा। इसके बाद उससे पूछा तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती बताई।

Latest Videos

आरोपी ने दो दिन मे दो बार की दरिंदगी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 16 और 18 मई के बीच दो बार महिला के साथ रेप किया है। इस दौरान दोनों टाइम पीड़िता के घरवाले घर पर नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने लड़को को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं आज उसे आगे की कार्रवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं महिला की मौसी ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी की है, वह रास्ते में उसके साथ गंदे-गंदे कमेंट्स भी करता था।

दो दरिंदों ने 12 साल की बच्ची के साथ किया रेप
बता दें कि तीन पहले भी  चिंचवड़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। दो युवकों ने एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और किसी को इस बारे में बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों चिंचवड़ के रहने वाले हैं। एक वेल्डर है जबकि दूसरा ऑटोरिक्शा चालक है।

इसे भी पढ़े - मध्य प्रदेश में खौफनाक घटना: 7वीं के छात्र ने किया अननेचुरल सेक्स, फिर कर दी हत्या, पुलिस भी सहमी

 इसे भी पढ़ें- दोस्त ने बलात्कार कर बनाया वीडियो, फिर दूसरे दोस्त से करवाया रेप, पता चला तो तीसरा ने भी बनाना चाहा संबंध

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts