मुंबई में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, घंटों आस-पास मंडराता रहा शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो दिया यह जवाब

Published : Sep 08, 2022, 10:32 AM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 10:43 AM IST
मुंबई में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, घंटों आस-पास मंडराता रहा शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो दिया यह जवाब

सार

मुंबई यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पकड़े गए व्यक्ति की मंशा क्या थी? 

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। अमित शाह मुंबई दौरे गए थे। इस दौरान एक संदिग्ध शख्स उनके आस-पास घंटों मंडराता रहा, लेकिन गृह मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी को उस शख्स पर शक हुआ। अधिकारी ने उससे नाम और पहचान पूछा तो संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए हेमंत पवार बताया। अधिकारी उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। 

गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक की खबर मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और तीन घंटे के अंदर पवार का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमित शाह के आसपास मंडराने के दौरान उसने MHA लिखा रिबन पहना हुआ था, जिसके चलते पुलिस को उसपर शक नहीं हुआ था। वह सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर अमित शाह और अन्य नेताओं के पास घूम रहा था।

पुलिस कर रही पूछताछ 
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पवार को गिरिगांव कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस पवार से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पवार की मंशा क्या थी? वह क्यों गृह मंत्री के आसपास मंडरा रहा था?

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने मुंबई पहुंच उद्धव ठाकरे पर बोला हमला, बोले-ठाकरे ने किया विश्वासघात, सबक सिखाया गया

रसूख दिखाने की कोशिश में फंसा पवार
पुलिस के अनुसार हेमंत पवार आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए है। वह रसूख दिखाने की कोशिश में गृह मंत्री के आसपास घूम रहा था। पवार किसी व्यक्ति को यह दिखाने की कोशिश कर रहा था कि उसकी पहुंच बड़े नेताओं तक है। पुलिस को उसके पास से सांसद का पास मिला है। उसने हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। उसे यह बैंड पहनने की इजाजत नहीं थी। इसके चलते पवार को सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में बुजुर्ग महिला को इस हाल में देख लोग हो गए भावुक, स्वाति मालीवाल ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत