मेरी पार्टी में नेतृत्व की कमी, अब कांग्रेस एनसीपी को एक हो जाना चाहिए: सुशील शिंदे

Published : Oct 09, 2019, 09:09 AM IST
मेरी पार्टी में नेतृत्व की कमी, अब कांग्रेस एनसीपी को एक हो जाना चाहिए: सुशील शिंदे

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने राष्ट्रीय कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस का विलनिकरण होने के बारे में बड़ा बयान किया है। भविष्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस एकत्रित आएंगे। वे (राकांपा) भी अब थक चुके हैं और हम (inc) भी अब तक गए हैं, ऐसा शिंदे ने कहा।

मुंबई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने राष्ट्रीय कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस का विलनिकरण होने के बारे में बड़ा बयान किया है। भविष्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस एकत्रित आएंगे। वे (राकांपा) भी अब थक चुके हैं और हम (inc) भी अब तक गए हैं, ऐसा शिंदे ने कहा।

शिंदे ने कहा कि, एक ही पेड़ के नीचे एक ही मां की गोद में हम बड़े हुए हैं। हमारे मन जो खल है वो उनके भी मन में है, लेकिन उन्होंने अभीतक इसपर बोला नहीं है। समय आनेपर का वे भी अपनी भावनाओं को बता सकते है, ऐसा शिंदे ने कहा। 

सोलापुर में विधानसभा चुनाव के लिए राकांपा के प्रत्याशी मनोहर सपाटे के प्रचार कार्यालय के उद्घाटन के समय सुशीलकुमार शिंदे ने यह बयान दिया। ज्ञात हो कि, कांग्रेस के पूर्व नेता रहे शरद पवार ने कांग्रेस से निकलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी। 

सुशीलकुमार शिंदे और शरद पवार के निजी संबंध काफी अच्छे है। इसलिए सुशीलकुमार शिंदे के इस बयान के बाद चर्चा का माहौल है।

सुशील कुमार शिंदे देश के गृहमंत्री रह चुके है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद मोदी लहर में पिछली दो लोकसभा चुनाव में सोलापुर लोकसभा से हार का सामना उन्हें करना पड़ा है। 

शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर से ही विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में कांग्रेस और राकांपा का महाआघाडी गठबंधन है। दोनों में 125-125 सीटों पर बाँटवारा हुआ है। उनके सामने भाजपा शिवसेना महायुति की चुनौती है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video