गुजरात: फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 15 की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रु

Published : Jan 19, 2021, 07:34 AM ISTUpdated : Jan 19, 2021, 11:02 AM IST
गुजरात: फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 15 की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रु

सार

गुजरात में सूरत के पास फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। 15 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किम चार रोड पर हुआ। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर दुख जताया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की।

अहमदाबाद. गुजरात में सूरत के पास फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। 15 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किम चार रोड पर हुआ। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर दुख जताया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गन्ने से भरा एक ट्रैक्टर दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। ट्रक ड्राइवर ने  नियंत्रण खो दिया और सड़क पर सो रहे 20 लोगों को रौंदता हुआ दीवार से जा टकराया। हादसे में जो लोग बचे हैं उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

 

रात 12 बजे हुआ एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 12 बजे हुए हादसे में छह महीने की एक बच्ची को चमत्कारिक रूप से बचा लिया गया। लाशों के बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और तुरन्त हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि बच्ची के माता-पिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में शामिल राकेश हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर पर ही काम करता था। वह दुकान के पास एक केबिन में सोता था, लेकिन हादवे वाले दिन केबिन में सोने की बजाय मजदूरों के साथ फुटपाथ पर ही सो गया। ट्रक ने रौंदते हुए उसकी जान ले ली। ट्रक की वजह से 4 से 5 दुकानों के शेड भी टूट गए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?