महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से कोरोना के 80% केस, 24 घंटे में 291 मरीजों की मौत

Published : Mar 30, 2021, 08:55 AM ISTUpdated : Mar 30, 2021, 11:19 AM IST
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से कोरोना के 80% केस, 24 घंटे में 291 मरीजों की मौत

सार

देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 8 राज्यों से ही कोरोना के 84 प्रतिशत केस सामने आ रहे हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ हैं। पिछले 24 घंटों में 68,020 नए मामले सामने आए है।  

नई दिल्ली. देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 8 राज्यों से ही कोरोना के 84 प्रतिशत केस सामने आ रहे हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ हैं। पिछले 24 घंटों में 68,020 नए मामले सामने आए है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले सामने आए। दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) 5,21,808 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 35,498 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

5 राज्यों से कोरोना के 80% केस 
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का समग्र योगदान 80.17 प्रतिशत है। 17 राज्यों में राष्ट्रीय औसत (8,724) प्रति दस लाख की तुलना में कम मामले हैं। 19 राज्यों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक मामले हैं।

कोरोना से रिकवरी रेट 94 प्रतिशत
भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,13,55,993 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 94.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 32,231 मामले ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में 17,874 नए ठीक होने वाले मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की खबर है।

24 घंटों में 291 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों में कोविड से 291 लोगों की मौत हुईं है। कोरोना से होने वाली नई मौत में 7 राज्यों का हिस्सा 81.79 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (108) हुईं है। इसके बाद पंजाब में दैनिक 69 मौतें दर्ज की गई हैं।

18 राज्यों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत (117) की तुलना में कम मौतें दर्ज की गई हैं। इसी तरह, 18 राज्यों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। 

15 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों में असम, उत्तराखंड, ओडिशा, पुदुचेरी, लद्दाख (केंद्र शासित), दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे