Air India Emergency Landing: फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना से मचा हड़कंप

Published : Jun 13, 2025, 12:45 PM ISTUpdated : Jun 13, 2025, 01:01 PM IST
Air India Emergency Landing

सार

Air India Emergency Landing: थाईलैंड के फुकेट में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, इस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। यह विमान फुकेट से दिल्ली आ रहा था और इसमें 156 यात्री सवार थे।

Air India Emergency Landing: थाईलैंड के फुकेट में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। विमान फुकेट से दिल्ली जा रहा था और इसमें 156 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लाइट सुबह 9:30 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के थोड़ी देर बाद विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाया और फिर फुकेट एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

कल अहमदाबाद में हुआ था भीषण हादसा

बता दें कि कल यानी कि गुरुवार यानी कि 12 जून को एअर इंडिया का एक और बड़ा हादसा हुआ था। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई थी। इस हादसे में अब तक 265 शव बरामद हो चुके हैं। इनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर थे, जबकि 5 लोग उस मेडिकल हॉस्टल से थे, जिस पर विमान गिरा था।

यह भी पढ़ें: सिविल अस्पताल में घायलों से PM मोदी ने की मुलाकात, हादसे में 265 लोगों की गई है जान

भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत

विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था। उस समय हॉस्टल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अब तक 4 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत की पुष्टि हुई है।इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री बच पाया है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह