Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में 242 लोगों की जान चली गई। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल का दौरा किया और बचे हुए यात्री से मुलाकात की।

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को गुजरात में एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें 242 लोगों की जान चली गई। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हुआ, जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एयरपोर्ट की सीमा लांघने से पहले ही क्रैश हो गया। विमान हादसे के बाद पीएम मोदी आज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घायलों से मिले पीएम मोदी

गंभीर विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 क्रैश में बचे इकलौते यात्री से मुलाकात की और घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात की।

Scroll to load tweet…

हादसे में 241 लोगों की जान गई

ये हादसा कुछ घंटे पहले ही हुआ था, जिसमें विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गई। प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद थे।