अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष: विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने के लिए देश को एकजुट कर रहे

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। उसके पास केवल दो राज्य ही अब बचे हुए हैं। यहां आने वाले चुनाव में वह सत्ता से बाहर होने जा रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा के सरकार बनने के बाद कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचेगा। कांग्रेस के पास केवल दो राज्य हैं जहां वह अपने दम पर सत्ता में है।
 

Dheerendra Gopal | Published : Sep 10, 2022 2:23 PM IST / Updated: Sep 10 2022, 08:22 PM IST

Amit Shah in Rajasthan:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'भारत जोड़ी यात्रा' को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शनिवार को राजस्थान पहुंचे गृहमंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब विदेशी-निर्मित टी-शर्ट पहनकर देश को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी तैयार हैं। कांग्रेस नेता ने एक बार कहा था कि भारत एक राष्ट्र नहीं है और अब जोड़ने के लिए निकले हैं।

कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही

राजस्थान में बीजेपी के बूथ पदाधिकारियों की रैली को संबोधि करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक केलिए ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या और करौली हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस केवल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है।

पहले कहा-एक राष्ट्र नहीं भारत, अब निकले जोड़ने

अमित शाह ने अपनी स्पीच में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं राहुल बाबा और अन्य कांग्रेस सदस्यों को संसद में दिए गए उनके भाषण के बारे में याद दिलाना चाहता हूं। राहुल बाबा ने कहा था कि भारत एक राष्ट्र नहीं है। राहुल बाबा, आपने इसे किस किताब में पढ़ा है? यह वह देश है जिसके लिए लाखों-लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। शाह ने कहा कि जिसने भारत को एक राष्ट्र नहीं कहा, वह अब विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत को एकजुट करने की यात्रा पर है।

शाह ने राहुल गांधी पर आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भारत को जोड़ने के लिए बाहर निकले हैं लेकिन सबसे पहले उनको भारत के बारे में अध्ययन करना चाहिए। भारत के इतिहास को जानना चाहिए। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी भी विकास के लिए काम नहीं किया है। न वह कभी विकास का काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। 

कांग्रेस के पास केवल दो राज्य, वह भी नहीं बचेगा

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। उसके पास केवल दो राज्य ही अब बचे हुए हैं। यहां आने वाले चुनाव में वह सत्ता से बाहर होने जा रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा के सरकार बनने के बाद कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचेगा। कांग्रेस के पास केवल दो राज्य हैं जहां वह अपने दम पर सत्ता में है।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान बंटवारे में जुदा हुए भाई-बहन 75 साल बाद मिले करतारपुर साहिब में...

दुनिया में 2668 अरबपतियों के बारे में कितना जानते हैं आप, ये है टॉप 15 सबसे अमीर, अमेरिका-चीन का दबदबा बरकरार

किंग चार्ल्स III को अब पासपोर्ट-लाइसेंस की कोई जरुरत नहीं, रॉयल फैमिली हेड कैसे करता है विदेश यात्रा?

Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?

Read more Articles on
Share this article
click me!